डॉ अरविंद — बड़े बड़ों की बातें!

मेरे कल के आलेख मसिजीवी का एक प्रश्न!  पर डॉ अरविंद मिश्रा ने टिपियाया:

बड़े बड़ों की बातें!

तीन शब्द ही सही, लेकिन इस टिप्पणी को पढ कर बढा अच्छा लगा. अच्छा इसलिये कि डॉ अरविंद बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति हैं एवं सुलझे हुए चिट्ठाकार हैं. वे अधिकतर वैज्ञानिक विषयों पर लिखते हैं, और इस कारण कई बार कई चिट्ठाकार उनका विरोध कर चुके हैं.

image इसका कारण है पेरोट थ्योरी जिसके बारे में ज्ञान जी अपने चिट्ठे पर लिख चुके हैं. इस सिद्धांत को वैज्ञानिक आलेखों के पाठकों पर लगाया जाये तो निष्कर्ष निकलता है कि इनके पाठकों में से कम से कम पांच प्रतिशत ऐसे लोगो होंगे जिनके लिये उनके आलेख की विषयवस्तु समझ के परे है. लेकिन पढने वाले को कुछ शब्द समझ में आ जाते हैं अत: उसको लगता है कि उसे सब कुछ समझ आ रहा है, जबकि उसके मन में अर्थ का अनर्थ हो रहा होता है.

इसका सबसे अच्छा उदाहरण है नितंब के शरीरशास्त्रीय/समाजशास्त्रीय विकासवाद के बारे में डॉ अरविद की शुद्ध वैज्ञानिक लेखनमाला. मैं विकासवाद का घोर विरोधी हूँ, लेकिन इसके बावजूद इस लेखनमाला में दिखे मौलिक तर्क एवं चिंतन का कायल हो गया था. लेकिन इस बीच कुछ पाठक जिनको उस आलेख के “शास्त्र” के बदले सिर्फ नितंब ही दिख पाया उन्होंने डॉक्टर के आलेख के विरुद्ध युद्ध छेड दिया. यह तो अच्छा हुआ कि उनके वैज्ञानिक मन ने उनको पकड रोके रखा, वरना एक अच्छा चिट्ठाकार असमय चिट्ठा-सन्यास ले लेता.

इस हफ्ते चिट्ठाजगत में वापस आया तो दिखा कि उनके विरुद्ध पुन: जबर्दस्ती का एक टंटा खडा कर दिया गया था जिसका उन्होंने डट कर विरोध किया.  वैज्ञानिकों को बधाई. सरवाईवल ऑफ द फिटेस्ट के असर के कारण उन में से कुछ लोग हम सब से काफी हिम्मती एवं मजबूत हैं.

लिखते रहें डॉ अरविंद! आपके पाठक बहुत हैं. मैं तो आप के उन सारे आलेखों को पढने जा रहा हूँ जो पिछले 4 महीनों में मुझ से छूट गये थे!

 

Indian Tourism  | Coins Encyclopedia | Physics Simplified | Net Income | India News  । Gwalior

मसिजीवी का एक प्रश्न!

001F मेरे पिछले आलेख पाबला जी से हुआ अपराध बहुत बडा? पर काफी सार्थक टिप्पणियां आई हैं जिनके लिये मैं अपने चिट्ठामित्रों का आभारी हूँ. इन में से एक टिप्पणी पर जरूर कुछ कहना चाहूँगा जो मेरे मित्र मसिजीवी से मिली है.

(मसिजीवी) चर्चा के लिए अनंत विकल्‍प थे फिर चिट्ठाचर्चा ही क्‍यों ? उत्‍तर मुश्किल नहीं है उनकी ओर से लोगों ने बार बार स्‍पष्‍ट किया है कि वे इस मंच से नाराज हैं हमारी छोटी सी समझ इसे ही बैडफेथ कहती है।

(शास्त्री) मैं नहीं जानता कि यह सही है क्या. हो सकता है कि वे नाराज हों. यह भी हो सकता है कि इस नाराजगी के कारण उन्होंने चिट्ठाचर्चा.कॉम अपने नाम रजिस्टर करवा लिया हो. तर्क के लिये ये दोनों बातें सही माल ली जायें तो भी उसका मतलब यह नहीं है कि हम अपने एक चिट्ठा-मित्र को कठघरे में खडा कर दें. उलाहना देना एक बात है, उससे आगे जाना अलग बात है. कारण यह है कि यदि कोई किसी बात का विरोध करना चाहता है तो अपराध  के अलावा हर तरह के तरीके का उपयोग उसके लिये जायज है. कल को कोई मुझ से नाराज हो जाये तो वह मेरे नाम से बचे 199 डोमेन खरीद सकता है. (एक www.ShastriPhilip.Com  मैं ने पंजीकृत कर रखा है).   जनतंत्र में यह उसका अधिकार है.  अत: अपने जनतांत्रिक अधिकार के उपयोग के लिये एक चिट्ठामित्र को उलाहना से अधिक न दें तो अच्छा लगेगा.

(मसिजीवी) जब हमने कहा था कि आप अकेले ये सब नहीं कर सकते जरूर कोई ओर बात है तो ये ज्‍यादा आहत करने वाली बात थी पर आपने लीगल नोटिस की धमकी नहीं भेजी थी अपनी बात रखी थी।

(शास्त्री) कानूनी नोटिस देने की कह कर पाबला जी भी जरूरत से कुछ अधिक आगे निकल गये हैं और मैं उसका अनुमोदन नहीं करता. पाबला जी को इतना आगे जाने की क्या जरूरत थी इसका मुझे अनुमान नहीं है और मेरा अनुरोध है कि कोई भी साथी जब तक उसके रोजी पर चोट न लगे तब तक कभी भी कानूनी कार्यवाही आदि की  दिशा में न सोचे. इस छोटे परिवार में हम एक साथ मिलबैठ कर बिन कोर्टकचहरी के अपनी समस्या सुलझा सकते हैं.

चिट्ठाजगत में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो निष्पक्ष तरीके से चिट्ठा-मित्रों के बीच की लगभग हर समस्या को सुलझा सकते  हैं. अत: यदि आपसी घमासान के बदले समस्याओं को मध्यस्थता एवं परामर्श द्वारा हल कर किया जाये तो परिवार की भावना को ठेस नहीं पहुंचेगी और आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहेगा.

अंत में एक बात हरेक कनिष्ठ एवं वरिष्ठ चिट्ठकारों को याद दिलाना चाहता हूँ:  इस घटना में पहल कहां से हुई, तीर किस दिशा में  बढा, फिर क्या हुआ आदि मेरा विषय नहीं है.  विषय यह है कि   हम में से हरेक व्यक्ति संयंम से काम ले तो यह खटपट की नौबत नहीं आयगी. लेकिन एक व्यक्ति संयंम खो दे तो फिर चेन-रिएक्शन शुरू हो जाता. बिना कारण सज्जन  और विद्वान लोग मर मिटते हैं.  यह सब देख कर चिट्ठाजगत के असली विलेन मजे ले रहे हैं क्योंकि वे यहां चिट्ठाकारी के लिये नहीं बल्कि लट्ठम-लट्ठ के लिये आये हैं.  यदि हम सब यह प्रण कर लें के कम से कम अगले छ: महीने हम अन्य चिट्ठाकारों के सहीगलत व्यवहार पर टिप्पणी करने के पहले कम से कम एकाध बार उन से सीधे पूछपाछ कर आगे बढें तो हम सब के लिये अच्छा होगा.

 

Indian Tourism  | Coins Encyclopedia | Physics Simplified | Net Income | India News

पाबला जी से हुआ अपराध बहुत बडा?

आज एक लंबे अरसे के बाद चिट्ठाजगत में वापस आया तो लगा कि घमासान अभी भी खतम नहीं हुआ है. कल कोई विषय था आज कुछ और है. इन में सब से आखिर में दिखाई दिया पाबला जी के विरुद्ध हो रहा घमासान जिस में उनको “बागी” (साईबर स्क्वेटर) घोषित कर दिया गया है. पाबला-विरोधी “मित्र”  जम कर पाबला-विरोधियों का हिम्मत-हौसला बढा रहे हैं एवं इनामकिताब कर रहे हैं.

इन सब से हिन्दीजगत का कितना भला हो रहा है इसका अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन एक बात का यकीन है कि गलतफमियां जरूर बढ रही हैं. उदाहरण के लिये, अब हर किसी को लगने लगा है वे साईबर-स्क्वेटिंग का मतलब जानने लगे हैं और इस कारन अपराध-शास्त्र में उनको दक्षता हासिल हो गई है.

“साईबर-स्क्वेटिंग” लगभग 20 साल पुराना एक शब्द है जिसका मतलब है जालजगत में ठसना. जब जालजगत चालू हुआ था उस समय कुल 3 प्रकार के डोमेन जनसाधारण के लिये उपलब्ध थे — कॉम, ऑर्ग, एवं नेट (Com, Org, Net). उस जमाने में हर व्यापारिक संस्थान एवं ट्रस्ट अपने नाम को पंजीकृत करवाने की होड में लगा रहता था क्योंकि कुल तीन ही प्रकार के डोमेन मिल सकते थे.

ऐसे युग में कुछ लोग व्यापारिक संस्थानों के नाम (मसलन, IBM.Com, CocaCola.Com)  अपने नाम पंजीकृत करवा लेते थे और बाद में कंपनी को ऊंचे दाम पर बेच देते थे. कंपनी के पास उस नाप को प्राप्त करने का कोई और चारा नहीं था. कुल तीन संभावित नाम जो ठहरे. लेकिन आज 200 से अधिक प्रकार के डोमेन (मसलन, IN, TV, US, Asia, Org.In) उपलब्ध हैं और किसी भी व्यापारिक संस्थान को या संस्था को नाम की कोई कमी नहीं है. यदि Com में नहीं मिला तो In में पंजीकृत करवा सकते हैं.

चूंकि कोई भी कंपनी मसलन, IBM इन 200 डोमेनों को पंजीकृत नहीं करवा सकती अत: आज किसी भी नाम पर किसी का भी हक लगभग न के बराबर रह गया है.

यदि चिट्ठाचर्चा.कॉम पंजीकृत हो गया है तो अभी कम से कम 200 डोमेन बचे हैं जिन में कम से कम 25 (चिट्ठाचर्चा.इन, चिट्ठाचर्चा.नेट, आदि) को कोई भी चाहे तो पंजीकृत करवा सकता है. इस कारण पाबला जी ने कोई अपराध नहीं किया है. अपराध तो वे कर रहे हैं जो अनावश्यक मुद्धे उठा कर बवाल खडा कर रहे हैं.

 

Indian Tourism  | Coins Encyclopedia | Physics Simplified | Net Income | India News

निमंत्रण: शास्त्री परिवार!

AnJCPA

मेरे बेटे आनंद का कुमारी अर्पिता के साथ

शुभ विवाह (23 जनवरी 2010) पर सारथी

के सारे मित्रों का स्वागत है.

 

विवाह स्थल: भारतमाता

कालेज, त्रिक्ककारा, एर्नाकुलम

समय: 23 जनवरी 2010, प्रात: 11 बजे

सस्नेह — शास्त्री परिवार