आदरणीय अनुनाद जी ने सभी चिट्ठाकारों के लिये कल निम्न सूचना भेजी थी: खुशी की बात है कि हिन्दी विकिपिडिया अब सर्वाधिक सामग्री वाली पचास विकिपिडिया में सम्मिलित हो गयी है। इसमें लेखों की संख्या अब सत्ताइस हजार के पास पहुँच गयी है। यह सब कुछ कुछ समर्पित हिन्दीप्रेमियों के बिना थके किये गये मेहनत का परिणाम है।
इसी के साथ आप सभी से भी आग्रह है कि आप भी अपने विशिष्टता के क्षेत्र में पाँच-दस लेखों का योगदान अवश्य करें। विकिपिडिया की सामग्री सदा उपयोगी रहने वाली सामग्री है। भविष्य में हिन्दी विकिपिडिया (अन्य विकि भी) अत्यधिक महत्व के साबित होने वाले हैं। हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के लिये ऐसे प्रयासों का विशेष महत्व है क्योंकि इस तरह विश्वकोश बनाने का इतना विशाल प्रयास पहली बार हो रहा है।
हिन्दी विकिपिडिया पर कुछ लिखने की कोशिश तो कीजिये। हिन्दी विकिपिडिया का समुचित विकास होने पर हिन्दी में ज्ञान की कमी का रोना सदा के लिये बन्द किया जा सकता है।
मेरी टिप्पणी: विकिपीडिया एक अंग्रेजी ज्ञानकोश है जो कुछ ही सालों में दुनियाँ का सबसे बडा ज्ञान/विश्वकोश बन गया है. इसके अंग्रेजी संस्करण के आरंभ के कुछ समय बाद दुनियाँ के कई महत्वपूर्ण भाषाओं में भी इसे चालू किया गया. हिन्दी विकि को आप http://hi.wikipedia.org/wiki पर देख सकते हैं.
विकिपीडिया की विशेषता यह है कि कोई भी व्यक्ति इसमें योगदान दे सकता है. किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है. कैसे लिखा जाये इसके लिये पर्याप्त मदद-सामग्री उपलब्ध है. यह सब कुछ कुछ समर्पित हिन्दीप्रेमियों के बिना थके किये गये निस्वार्थ मेहनत का परिणाम है। इसका मतलब है कि यदि कुछ लोग निकल पडें तो हिन्दी के लिये बहुत कुछ किया जा सकता है.
मेरा अनुरोध है कि हर हिन्दीप्रेमी को इस साल कम से कम दस लेख हिन्दी विकि पर लिखना चाहिये. यदि सारे सक्रिय हिन्दी चिट्ठाकार 2009 में ऐसा कर दें तो 27,000 प्रविष्ठियों की संख्या इस साल 50,000 को पार कर जायगी.
वाकई में हिन्दी विकिपिडिया का समुचित विकास होने पर हिन्दी में ज्ञान की कमी का रोना सदा के लिये बन्द किया जा सकता है। आज ही अपना पहला योगदान वहां जाकर कर आयें. याद रखिये, सिर्फ हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है.
Article Bank | Net Income | About India । Indian Coins | Physics Made Simple | India
इस विभाग के पिछले 10 पोस्ट




March 11th, 2009 at 6:35 am
सबको इसमें यथासंभव योगदान करना चाहिये.
March 11th, 2009 at 6:36 am
होली की मुकारबाद एवं बहुत शुभकामनाऐं.
March 11th, 2009 at 7:26 am
सच है आपकी बात!!
होली की शुभकामनाओं सहित!!
March 11th, 2009 at 8:02 am
आपने सही सलाह दी है हिन्दी के बढावे के लिये हमे सभी को यह प्रयास करना चाहिए ! मै तो आज से ही अपना प्रयास शुरु कर रहा हूं !
होली की राम राम !
March 11th, 2009 at 8:11 am
होली की मुकारबाद.
March 11th, 2009 at 9:13 am
आपको परिवार सहित होली की घणी रामराम.
March 11th, 2009 at 9:14 am
baikul yogadaan karate haiM jI abaki baar. yahaaM kaun rakam kharch honI hai. aapa das kI kah rahe haiM ham 20 kar deMge.
March 11th, 2009 at 9:15 am
बिल्कुल करेंगे जी योगदान. आप दस का कह रहे हैं हम बीस का कर देंगे.
March 11th, 2009 at 9:29 am
आपका यह विचार अनुकरणीय है । मैं भी अपनी सामर्थ्य से योगदान देने का प्रयास करूंगा ।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
March 11th, 2009 at 10:26 am
विकीपीडिया में योगदान यदि सबके लिए खुला है तो लेख सामग्री की गुणवत्ता और मानकीकरण के लिए क्या व्यवस्था की गयी है? ज्ञानकोश का विश्वसनीय होना भी अनिवार्य है।
March 11th, 2009 at 10:27 am
achchee jankari..
main ne to apna yogdan do mahine pahle se shuru kar diya hai.
dhnywaad.
होली की रंग बिरंगी शुभकामनायें
March 11th, 2009 at 11:35 am
बहुत सही कहना है आपका … होली की ढेरो शुभकामनाएं।
March 11th, 2009 at 3:18 pm
होली कैसी हो..ली , जैसी भी हो..ली – हैप्पी होली !!!
होली की शुभकामनाओं सहित!!!
प्राइमरी का मास्टर
फतेहपुर
March 11th, 2009 at 4:23 pm
सही कहा आपने……….होली पर्व की हार्दिक शुभकाम्नाऎं….
March 11th, 2009 at 9:20 pm
बिल्कुल करूंगा
March 11th, 2009 at 10:04 pm
देखिये हम भी प्रयास करते हैं.त्रिपाठी जी कि बात महत्वपूर्ण है. अच्छा यह बताईये कि वहां के सम्पादकीय मंडल में कैसे घुसा जा सकता है.
March 11th, 2009 at 11:01 pm
शास्त्री जी, इस विदेशी से अच्छा कयो ना हम ( भारतीया) कोई अपना अलग से एक ऎसा ही प्रोगराम बानये जिस मे दुनिया जहां की जानकारी हिन्दी मे हो, मुश्किल तो जरुर है, लेकिन कठिन नही है. हम भी जरुर सहयोग करेगे.
धन्यवाद
March 11th, 2009 at 11:02 pm
आप को होली की बहुत बहुत बधाई
March 12th, 2009 at 5:00 am
[...] यह विकिपीडिया क्या बला है?? [...]
March 14th, 2009 at 5:03 am
[...] यह विकिपीडिया क्या बला है?? [...]