कुछ ही देर पहले http://bhomiyo.com/ ने सूचना दी है कि पाठकों की बेहद मांग पर उन लोगों ने एक उच्चारण-आधारित लिप्यांतरण सुविधा उपलब्ध करवा दी है. इसमें लगभ 11 भारतीय भाषाओं एवं अंग्रेजी का प्रावधान है. मैं ने अपने नाम प्रयोग किया तो निम्नलिखित परिणाम मिले:
– शास्त्री जे सी फिलिप
શાસ્ત્રી જે સી ફિલિપ
শাস্ত্রী জে সী ফিলিপ
ਸ਼ਾਸ੍ਤ੍ਰੀ ਜੇ ਸੀ ਫਿਲਿਪ
శాస్త్రీ జే సీ ఫిలిప
ശാസ്ത്രീ ജേ സീ ഫിലിപ
ಶಾಸ್ತ್ರೀ ಜೇ ಸೀ ಫಿಲಿಪ
इसके उपयोग के लिये कुछ बातों का ध्यान रखना होगा:
1. यह किसी भारतीय भाषा में तब ही आपको लिप्यांतरण दे पायगा जब आपके संगणक पर उस भाषा के युनिकोड फॉट हों
2. लिप्यांतरण सिर्फ यांत्रिक है, अत: उसको आधिकारिक न समझें, बल्कि सिर्फ एक उपयोगी लिप्यांतरण समझें. उदाहरण के लिये, मलयालम में मेरे नाम के लिप्यांतरण में अंतिम अक्षर में मात्रा नहीं है. इस भाषा में मात्राओं की समस्या बहुत जटिल है.
3. हिन्दी से अंग्रेजी लिप्यांतरण का उपयोग अभी न करें. उसमें काफी गलतियां हैं
इस गजब के औजार के उपयोग के सारे पहलुओं को जानने के लिये देखें: http://bhomiyo.wordpress.com/ – शास्त्री जे सी फिलिप
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: सारथी-अवलोकन, सारथी, भोमियो, लिप्यांतरण्
इस विभाग के पिछले 10 पोस्ट
- “सारथी” चिट्ठे को टुकडों में बांटने की योजना!!
- 3000 हजार रुपये की चपत के लिये आभार दोस्तों!!
- 120,000 हिट्स एक महीने में कैसे मिले ?
- हिंदी टूलबार के बारे में विस्तार से
- विण्डोज-98 में युनिकोड सक्षमता लाना
- एग्रीगेटर कब तक
- [वीडियो] ऑफलाईन यूनिकोड टंकण कैसे करें 001
- आइए, इनस्क्रिप्ट सीखें
- अब बस क्लिक करें और किसी भी साईट पर हिंदी लिखना शुरू कर दें
- किसी भी चिट्ठे पर हिन्दी में लिखिये












July 7th, 2007 at 7:13 am
मेरा सुझाव है कि देवनागरी से रोमन में परिवर्तन iTrans मैपिंग के अनुरूप हो। इससे कई सुविधायें मिलेंगी और कई परेशानियों से बच भी जायेंगे।
उदाहरण के लिये कला को kalaa, काला को kaalaa, कल को kal और काल को kaal के रूप में लिप्यंतरित करना ही अर्थ का अनर्थ करने से रोके सकेगा।
July 7th, 2007 at 7:40 am
उम्मीद है कि आपके दिग्दर्शन से इन बातों मे सुधार
आयगा
July 7th, 2007 at 9:18 am
काश कोई ऐसा टूल भी बनता जो अंग्रेजी से सीधे हिन्दी में अनुवाद कर सकता। अपनी तो बल्ले बल्ले हो जाती।
July 7th, 2007 at 9:32 am
@सागर चन्द नाहर
मेरी तो 10,00,000 हिन्दी ईपुस्तके प्रति वर्ष बंट रही होतीं !!!
July 7th, 2007 at 10:35 am
Hindi se Angreji ke liye Mantra rajbhasha naam ka tool government ne prakaashit kiya tha. Shaayad aap ko kaam lage.
ITrans ke liye sujhav thik hai.
July 7th, 2007 at 10:40 am
@Piyush
Thanks for the kind info. The URL of the site is:
http://www.cdac.in/html/aai/
mantra_rajbhasha_en.asp
July 7th, 2007 at 11:56 pm
Bhomiyo.com pe iTRANS support bhi jod diya hai. Same link: http://bhomiyo.com/xliteratetext.aspx
Shastriji, aap ne bataya nahi ki Devnagari to English lipyantaran me kya hona chahiye. jaise google ke chiththakar me baat chal rahi hai – vo iTRANS to fully follow nahi karana chaahiye. aap ki rai batana.