सारथी के अगले एक लेख में हम हिन्दी भाषा से सम्बंधित हर तरह के औजार, शब्दकोश, खोज यंत्र, लिपि परिवर्तक, फीड एग्रीगेटर, टंकण सहाई आदि की एक वृहद सूची देना चाहते हैं. हिन्दी से स्नेह करने वाले एवं हिन्दी के प्रचारप्रसार में रुचि रखने वाले हर पाठक से बिनती है कि इस सूची में जोडने के लिये जो औजार एवं जालस्थल हैं उनके बारे मे सूचना या तो टिप्पणी में जोड दें या webmaster@sarathi.info को प्रेषित कर दें. यदि आपको किसी औजार के बारे में सूचना है लेकिन यदि आप उसका जालस्थल नहीं जानते तो नाम भेज दीजिये, जालस्थल हम ढूंढ लेंगे. सारथी की मदद कीजिये. हमारी आपसी मदद से ही जालगगत में हिन्दी पुष्ट होगी. हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है.
इस विभाग के पिछले 10 पोस्ट
- “सारथी” चिट्ठे को टुकडों में बांटने की योजना!!
- 3000 हजार रुपये की चपत के लिये आभार दोस्तों!!
- 120,000 हिट्स एक महीने में कैसे मिले ?
- हिंदी टूलबार के बारे में विस्तार से
- विण्डोज-98 में युनिकोड सक्षमता लाना
- एग्रीगेटर कब तक
- [वीडियो] ऑफलाईन यूनिकोड टंकण कैसे करें 001
- आइए, इनस्क्रिप्ट सीखें
- अब बस क्लिक करें और किसी भी साईट पर हिंदी लिखना शुरू कर दें
- किसी भी चिट्ठे पर हिन्दी में लिखिये
इस विभाग के पिछले 10 पोस्ट




July 17th, 2007 at 2:39 am
kaulonline को भी देखिये
July 17th, 2007 at 3:52 am
कुछ बन्धुओं ने मिलकर विकिपेडिया पर ‘हिन्दी के साधन’ नाम से एक पृष्ठ खोला है। यहां हिन्दी के साधनों की एक वृहद सूची संकलित है।
http://hi.wikipedia.org/wiki/विकिपीडिया:इंटरनेट_पर_हिन्दी_के_साधन
साधनों के बिना काम करना नादानी है। इसलिये हम सबको हिन्दी के साधनों के बारे में सूचना का आदान-प्रदान करते रहना चाहिये। इसके साथ-साथ गुनी जनों से निवेदन है कि वे इस बात का सदा ध्यान रखें कि कौन से दूसरे साधन विश्व की अन्य भाषाओं के लिये उपलब्ध हैं और इस बात का उद्यम भी करें कि उसी तरह का साधन हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के लिये भी तैयार किया जाय।
July 17th, 2007 at 4:03 am
टिप्पणी के लिये बहुत आभार अनुनाद जी.
आपकी टिप्पणी में आपके चिट्ठे का जालपता नहीं
आता है. कृपया इस कमी को सही कर देंगे क्या.
July 17th, 2007 at 7:04 am
इस सार्थक प्रयास के लिए आपको साधुवाद. कोई नई चीज जानकारी में आयी तो तुरंत जोड़ देंगे.
July 17th, 2007 at 9:56 am
एक अन्य दिशा में भी प्रयास होना चाहिये : हिन्दी के सर्वोत्कृष्ट २५ टूल्स की सूची बनायी जानी चाहिये। इससे नये हिन्दी प्रेमियों के लिये बहुत सुविधा होगी।