किसी भी चिट्ठे पर हिन्दी में लिखिये

सारथी हिन्दी कार्यशाला: सारथी के बहुत से मित्रों ने निवेदन किया था कि वे अलग अलग जगहों पर बैठ कर ( घर, दफ्तर, सायबर केफे) टिप्पणी करते हैं एवं कई बार उन संगणकों पर हिन्दी की सुविधा नहीं होती है अत: उनको लेखन एवं टिप्पणी के लिये अंग्रेजी का सहारा लेना पडता है. हम काफी समय से इसका हल ढूढ रहे थे एवं आज से परीक्षण के तौर पर सारथी के साथ एक हिन्दी लिप्यांतरण तंत्र जोड दिया गया है.

Kushinara001 सारथी की बांई बगलपट्टी पर ऊपर की तरफ यह सुविधा जोड दी गई है. अब जिस चिट्ठे पर आपको हिन्दी में लेख लिखना है या टिप्पणी करनी है उसका नाम यहां पर लिखिये एवं चटकाईये. कुछ ही क्षणों में आप उस चिट्ठे पर पहुंच जायेंगे एवं हिन्दी टंकन सहाई आपके संगणक पर उस चिट्ठे से जुड जायगा. जब आप उस चिट्ठे को बंद करेंगे तब ये दोनों अलग हो जायेंगे.

Kushinara002

चिट्ठे के सबसे नीचे आपको एक पट्टी नजर आयेगी जहां अंग्रेजी/हिन्दी बदल सकते हैं. सहायता के लिये चटकायेंगे तो एक सचित्र कुंजीपटल आ कर आपकी मदद करेगा.

यदि किसी चिट्ठे पर इस तरह से टंकण करने में कठिनाई होती है तो आप पहले नीचे दिख रहे पट में टंकन कर लें एवं उसको काटचिपका लें

चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: सारथी-हिन्दी-कार्यशाला, हिन्दी-, कार्यशाला, हिन्दी-सक्षम-सॉफ्टवेयर, Sarathi-hindi-workshop, hindi-workshop, hind-enabled-software,

8 Responses to “किसी भी चिट्ठे पर हिन्दी में लिखिये”

  1. विजय वडनेरे Says:

    शास्त्री जी,

    आप तो वाकई “सारथी” नाम सार्थक कर रहे है. हिन्दी ब्लागिंग को सीधा सरल और सबकी पहुँच मे बनाने के लिये आपके प्रयास सराहनीय है.

  2. अन्नपूर्णा Says:

    यहा से ब्लोग पर नही लिखा जा रहा पर पट पर लिख कर काट कर रेडियोवाणी पर मेने टिप्पणी की

  3. Shastriji Says:

    @ अन्नपूर्णा

  4. paramjitbali Says:

    शास्त्रीजी, आप के प्रयास सराहनीए हैं। बधाई।

  5. प्रियंकर Says:

    जहां हिंदी में लिखने की सुविधा न हो वहां सचमुच इससे बहुतमदद मिलेगी . शुक्रिया शास्त्री जी . बहुत-बहुत शुक्रिया .

  6. उन्मुक्त Says:

    अच्छी सुविधा है।

  7. sajeev Says:

    वाह ये तो कमाल है

  8. rachna Says:

    कमाल नही हे परिश्रम हे सालो का

Leave a Reply