देवनागरी लिपि की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह वैज्ञानिक आधार पर टिकी हुई है। लेकिन हिन्दी में हो रहे इसके ग़लत प्रयोग के चलते यह लिपि अपनी वैज्ञानिकता खोती जा रही है। इनमें से अधिकांश तथ्यों के बारे में मुझे भी कुछ वक़्त पहले तक पता नहीं था।
‘ऋ’ का दोषपूर्ण उच्चारण
ऐसा लगता है कि ‘ऋ’ की सही ध्वनि से अधिकांश लोग अपरिचित हैं। ‘ऋ’ न तो ‘रु’ है और न ही ‘रि’, जैसा कई लोग समझते हैं। दरअसल ‘ऋ’ का सही उच्चारण ‘र्’ (आधा ‘र’) होता है। जैसे कि ऋतु का उच्चारण होगा र्+तु (Rtu), न कि रितु
(Ritu)। अगर आप अभी ऋ नहीं बोल पा रहे हैं, तो थोड़े-से अभ्यास से बोलने लगेंगे। ठीक इसी तरह हम लोग प्राय: ‘ृ’ भी सही नहीं बोलते हैं; जैसे कि कृष्ण में, तृष्णा में आदि। ‘ृ’ का उच्चारण ‘ऋ’ से ही जुड़ा हुआ है। उदाहरण के तौर पर कृष्ण बोलने का सही तरीक़ा है क्+र्+ष्ण (Krshna), न कि क्रिष्ण (Krishna)। अब आप लोगों को ‘क्र’ और ‘कृ’ में शंका हो सकती है। इसलिये समझें, क्र=क्+र (Kra) और कृ=क्+र् (Kr)। चकरा गए न, वाक़ई थोड़ा मुश्किल तो शरू-शुरू में मेरे लिए भी था।
‘श’ और ‘ष’ के उच्चारण में अन्तर
देवनागरी लिपि के हर अक्षर का उच्चारण अपने आप में अद्वितीय होता है। लेकिन लगभग ९९ फ़ीसदी लोग ‘श’ और ‘ष’ का उच्चारण एक-सा ही करते हैं और उसमें फ़र्क नहीं जानते हैं। दरअसल ‘श’ और ‘ष’ में फ़र्क सिर्फ़ इतना है कि ‘ष’ का उच्चारण प्रबल होता है, जबकि ‘श’ का उच्चारण अपेक्षाकृत कम प्रबल होता है। स, श और ष तीनों एक ही ध्वनि के क्रमश: प्रबल रूप हैं। हाँलाकि पढ़ कर इसे समझना काफ़ी कठिन है, इसलिये उदाहरण देना ज़रूरी हो जाता है। ‘ष’ का उच्चारण तो वही होता है, जो हम लोग आम तौर पर ‘श’ और ‘ष’ दोनों के लिए ही करते हैं, जैसे ‘शुक्ला जी’ का उच्चारण आजकल ‘षुक्ला जी’ किया जाता है। लेकिन ‘श’ का सही उच्चारण जानने के लिए वर्तमान भाजपा अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह के उच्चारण पर ग़ौर करें। राजनाथ सिंह आम तौर पर इन दोनों ही वर्णों का वह उच्चारण करते हैं, जो असल में ‘श’ का सही उच्चारण होता है। [पूरा लेख यहां पर पढें: हिन्दी में देवनागरी का ग़लत प्रयोग]
इस उत्तम लेख के लिये लेखक को जम कर टिप्पाना न भूलें !!
इस विभाग के पिछले 10 पोस्ट




September 15th, 2007 at 5:51 pm
शाष्त्री जी!
इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिये बहुत बहुत धन्यवाद! इन वर्णों के उच्चारण में तो मैं भी गलती करता रहा हूँ.
September 15th, 2007 at 7:22 pm
इस जानकारी के लिये धन्यवाद!
September 15th, 2007 at 8:23 pm
शास्त्री जीं क्या गृह को ग्रह बोला जायेगा ? मैं समझता हूँ की यह कुछ ज्यादा ही शुचितावादी व्याकरणीय मामला है.KYA DRISHTIKON KO DRASTIKON KAHENGE?
September 15th, 2007 at 10:44 pm
उपयोगी जानकारी, धन्यवाद!!
September 3rd, 2008 at 8:45 pm
“इसलिये समझें, क्र=क्+र (Kra) और कृ=क्+र् (Kr)। चकरा गए न, वाक़ई थोड़ा मुश्किल तो शरू-शुरू में मेरे लिए भी था।”
मुझे लगता है कि आप ही चकरा गए हैं। ऋ स्वर है व्यञ्जन नहीं।
June 18th, 2011 at 3:25 pm
ष या ऋ के अलावा काफ़ी लोग क़-क, ख़-ख, ग़-ग, ज़-ज और फ़-फ के उच्चारण में भी अंतर नहीं करते हैं जो कि सुन्ने में काफ़ी अजीब लगता है…. इस पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है।