हिन्दी कम्प्यूटिंग – कब और कैसे होंगे सपने साकार

भाई संजीव तिवारी ने अपने चिट्ठे पर हिन्दी कम्प्यूटिंग के संदर्भ में कुछ सवाल उठाए हैं। वे जानना चाहते हैं कि कम्प्यूटर पर हर कार्य हिन्दी भाषा में क्यों नहीं हो सकता, साथ ही वे जानना चाहते हैं आखिर कब तक हिन्दी में प्रोग्रामिंग भाषा अस्तित्व में आएगी।

इन वालों का जवाब बेहतर तरीके से हरिराम जी दे सकते हैं क्योंकि हिन्दी में प्रोग्रामिंग भाषा का विकास उनका भी स्वप्न है, इन कार्यों संबंधी जटिलताओं के बारे में वे अपने कई लेखों में बता भी चुके हैं। मैथिली जी ने भी कुछ समय पहले इस बारे में सुझाव मांगे थे, अतः इस लेख में मैं हिन्दी कम्प्यूटिंग की दशा-दिशा पर अपना नजरिया तथा कुछ सुझाव पेश कर रहा हूँ। चिट्ठाकारी संबंधी एक्सक्लूसिव सुझावों पर लेख अलग से लिखूँगा।

हिन्दी/इण्डिक कम्प्यूटिंग सही कहें तो अभी आधे रास्ते भी नहीं पहुँची। अभी तो सिर्फ इसमें पढ़ना-टाइप करना सरल हुआ है। उसके लिए भी बंदे को सौ पापड़ बेलने पड़ते हैं। कम्प्यूटर और इंटरनैट पर काम करते हुए हमारा सामना अक्सर फिर ???? से हो जाता है, अयूनिकोडित प्रोग्राम और सेवाएँ अब भी एक समस्या हैं।

हम हिन्दी के चिट्ठाकार मिलाकर कोई 500 आदमी नैट पर हिन्दीजगत में सक्रिय हैं, यह आँकड़ा बहुत निराशाजनक है। एक आदमी कुछ लिखता है, एग्रीगेटरों के सहारे कुछ पाठक आते हैं, दो-चार दिन तक जितना पढ़ लिया किसी ने ठीक है वरना कम ही पढ़ा जाता है। चिट्ठाकार बैठा टिप्पणियों और स्टैटकाऊंटर को ताकता रहता है। अंग्रेजी के एक सामान्य ब्लॉगर को भी इसकी बजाय काफी पाठक मिल जाते हैं।

वर्तमान हालात में इस दिशा में प्रगति संतोषजनक तो है लेकिन अभी भी दिल्ली दूर है, यहाँ मेरा आशय उस दिन से है जब हिन्दी भी नैट पर चीनी-जापानी, रुसी भाषाओँ के समान अपना रुतबा हासिल कर सकेगी। मैं अब इस विषय में अधिक विस्तार न देकर व्यावहारिक मुद्दों पर आना चाहूँगा। [पूरा लेख पढे: हिन्दी कम्प्यूटिंग - कब और कैसे होंगे सपने साकार]

ई-पंडित चिट्ठाजगत की बहुत अधिक सेवा कर रहे हैं. उनके कार्य के लिये अपना आभार प्रगट करना न भूलें!

7 Responses to “हिन्दी कम्प्यूटिंग – कब और कैसे होंगे सपने साकार”

  1. सुनीता(शानू) Says:

    संजीव जी ने सही सवाल किया है मगर इसका किसी के पास शायद जवाब नही होगा…और यह बात सच है कि लाख कोशिशों के बाद भी हिन्दी पढने वाले अंग्रेजी पढ़ने वालो से कम ही है…या जो हिन्दी समझते है उन्हे कमप्यूटर का पूर्ण ज्ञान नही है…

    सुनीता

  2. durga Says:

    shastri sir,

    I dont go around too many blogs, but looks like its a good thing to keep coming back to your sarathi site… for the sheer diversity that you cover…

    this article looks very interesting and I have bookmarked it for later read on श्रीश जी site..

    infact his site seems quite interesting.. wonder why I didnt get it before!

    thanks for showing the way!
    and thanks in advance to shrish ji for such a good article – i have only skimmed it right now, but looks very interesting and promising! :-)

    and sunita ji’s comment is quite right too..

  3. श्रीश शर्मा Says:

    मेरे लेख का संदर्भ देने के लिए धन्यवाद शास्त्री जी। हिन्दी प्रचार के महायज्ञ में अभी आपके जैसे बहुत से सारथियों की जरुरत है। हमारे प्रयत्न एक दिन जरुर रंग लाएंगे।

    कृपया अंत में लेख का लिंक सही कर लें।

    http://epandit.blogspot.com/2007/08/hindi-computing-present-and-future.html

  4. anonymous Says:

    और जब हम चोरी के (पाइरेटेड) सॉफ्टवेर की जगह उन्हे ख़रीद कर उपयोग में लाएँगे, तब सॉफ्टवेर बनाने वालों से अपनी माँग अधिकार से रख सकेंगे

  5. Dard Hindustani Says:

    सही मुद्दा उठाया आपने। अभी-अभी गूगल ने हिन्दी मे मदद का टूल विकसित किया है। इसने नाक मे दम कर रखा है। हिन्दी टाइपिंग का विकल्प न चुनने पर भी काम करने लगता है और बिना पूछे ecoport का अनुवाद एकोपोर्टे कर देता है। पूरा लिंक गडबडा जाता है।

    इस विषय पर चर्चा जारी रखे ताकि मुझ जैसे नये चिठ्ठाकार अपनी समस्याए हल कर सके।

  6. mamta Says:

    हिंदी के साथ शायद यही सबसे बड़ी समस्या है कि बहुत से हिंदी भाषी भी हिंदी की बजाय इंग्लिश मे लिखना -पढना ज्यादा पसंद करते है। और बहुत से क्या ज्यादातर लोग तो हिंदी ब्लॉगिंग के बारे मे जानते ही नही है।हम जिससे भी कहते है की हम कंप्यूटर पर हिंदी मे लिखते है तो उन्हें बहुत आश्चर्य होता है।

  7. Abhishek Choudhary Says:

    Hi friends,

    I had actually created what you people are looking for almost fours years back!

    Yes… programming languages in Hindi. And not just Hindi, but also in many other Indian languages and had created the support for all Indian languages.

    I am talking about the Hindawi Programming System, which includes Hindi C, Hindi C++, Hindi Assembly, Hindi BASIC, Hindi lex and Hindi yacc. It also supports Hindi LISP and Hindi Prolog.

    Since I have created Hindi C, Hindi lex, Hindi yacc and Hindi assembly; creating any other programming language in Hindi is no longer a big issue.

    However, what I have faced is a general (and probably popular) denial of my work. To the extent that I now feel I wasted the many years I spent researching this problem.

    Anyway, http://hindawi.in is the new project website I am creating for Hindi and other Indic programming languages. You can download working versions from http://indicybers.com/hindawilinux and http://sf.net/projects/hindawi

    The Hindawi system is free and open source software – probably a big mistake on my part, since people are using my code today without giving “any” credit.

    Lets see if any of you are interested. :)

    I don’t think I am even a little as worthy as the sage who wrote Panchatantra, but certainly Hindawi Programming System should probably be put to the same end as the fables – into a hawan-kund (sacrificial alter) -with no traces remaining.

Leave a Reply