आज मैं बताने जा रहा हूँ कि वर्डप्रैस.कॉम चिट्ठे पर वीडियो कैसे लगाया जाए। अक्सर कई साथी पूछते हैं कि अपने वर्डप्रैस.कॉम ब्लॉग पर वीडियो लगाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसका कारण यह है कि वर्डप्रैस तथा वर्डप्रैस.कॉम दो अलग-अलग चीजें हैं। इनमें अन्तर जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
वर्डप्रैस.कॉम पर वॉडकास्टिंग हेतु सीमित सुविधाएँ हैं। इसमें HTML का Embed टैग वर्जित है जिस कारण आप विभिन्न वीडियो शेयरिंग साइटों द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले कोड का प्रयोग कर मनचाहे वीडियो नहीं लगा सकते। वर्डप्रैस.कॉम आपको चुनिंदा साइटों से ही वीडियो लगाने की सुविधा देता है। इनमें YouTube, Google Video, DailyMotion, Grouper तथा SplashCast शामिल हैं। इनके लिए वर्डप्रैस.कॉम ने कुछ शॉर्टकोड निर्धारित किए हैं। मैं इनमें से केवल YouTube औऱ Google Video की जानकारी दे रहा हूँ क्योंकि अधिकतर चिट्ठाकार इन्हीं का प्रयोग करते हैं। [ई-पंडित का पूरा लेख यहां पढें: वर्डप्रैस.कॉम चिट्ठे पर वीडियो कैसे लगाएँ]
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: जाल, जालजगत, चिट्ठा, चिट्ठाजगत, तंत्र, तंत्रांश, सॉफ्टवेयर, औजार, सॉफ्टवेयर-टूल्स, चुने-, चिट्ठे, चुने-लेख, software, softwer-tools, using-software, hindi-software, hindi-blogging, hindi-blogs, Sarathi, Shastri, Philip,











