हिंदी में इस तरह का यह एक अनोखा टूलबार है। हालांकि इस टूलबार को जारी किये अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है फिर भी अभी तक इस टूलबार की एक हजार पांच सौ से भी अधिक प्रतियां डाउनलोड हो चुकी हैं। आज औसतन हर पांच सेकंड में दुनिया में कोई न कोई प्रयोगकर्ता इस टूलबार पर क्लिक करता है। इसके प्रयोगकर्ता प्रति माह दोगुने हो रहे हैं।
हिंदी टूलबार के बारे में हमने जब भी चर्चा की है, इस टूलबार कि किसी एक सुविधा की चर्चा की है। आज हम इस टूलबार
के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जिससे यह पता चल जाये कि इस टूलबार में वास्तव में कितना कुछ है। इससे जिन्हों ने इस टूलबार को स्थापित नहीं किया है उन्हें भी और जिन्होंने इसे स्थापित किया है उन्हें भी इसके बारे में विस्तार से पता चल जायेगा। यह टूलबार इंटेरनेट पर हिंदी में लिखने और पढ़ने वालों के लिये बहुत ही काम का टूल है। इसमें आपको हिंदी की सभी साइट्स के लिंक मिलते है इसके अलावा चिट्ठासर्च, हिंदी लिखने में सहायता, एक क्लिक पर नारद, परिचर्चा और चिट्ठाचर्चा, सभी हिंदी पत्रिकाओं के लिंक, सभी हिंदी के लिंक, एग्रीगेटरों के लिंक, क्रिकेट का स्कोरकार्ड, ऑनलाइन रेडियो, पॉप अप ब्लॉकर, इमेल नोटिफायर, गुगल समाचार और नारद के आर एस एस लाइव फीड, गुगल पेज रेंक, बुकमार्क करने की सुविधा, कुछ चिट्ठों के लिंक, बहुत से गजेट्स जैसे कि आपके शहर का मौसम और लाइव टीवी भी शामिल हैं।
इसमें मनोंरंजन नाम से एक बटन जोड़ा है जिसमें कई वीडियों लिंक उपयोगकर्ता को उपलब्ध होंगे। मनोरंजन वाले बटन में और भी बहुत कुछ निकट भविष्य में जोड़े जाने की संभावना है। इस टूलबार में जो कुछ भी नया जोड़ा जाता हैं वह अपने आप उपडेट हो जाता है, इसके लिये आपको बार बार टूलबार डाउनलोड करने की आवश्यक्ता नहीं पड़ती।
अभी तक इस टूलबार की एक हजार से भी अधिक प्रतियां डाउनलोड हो चुकी हैं। आइये इस टूलबार के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. सर्च : इसमें सामान्य गुगल सर्च के आलावा इमेज, न्यूज, स्टॉक और मौसम की खोज तो है ही, चिट्ठाखोज में आप सभी एग्रीगेटरों से भी सीधे सर्च कर सकते हैं। यानि जो कुछ भी आप चिट्ठाखोज पर सर्च करते हैं वह केवल नारद, हिंदीब्लॉग्स, चिट्ठाजगत और ब्लॉगवाणी से सर्च होगा।
2. हिंदी लिखें: इस बटन में कुशिनारा टूल का लिंक दिया गया है। इसे क्लिक करते ही आप जिस भी साइट या चिट्ठे पर हों, आप वहां हिंदी में लिख पायेंगे बिना किसी अन्य सॉफटवेयर की सहायता के। यानि अगर आपने अपने कंप्यूटर पर हिंदी लिखने का कोई अलग से सॉफटवेयर नहीं स्थापित किया है तो भी आप हिंदी लिख पायेंगे। इस टूल में आप फोनेटिक हिंदी लिख सकते हैं यानि यदि आपको ’भारत’ लिखना है तो आप ’bharat’ ही टाइप करेंगे।
3. परिचर्चा, नारद तथा चिट्ठाचर्चा: एक क्लिक पर आप इन साइट्स पर जा सकते हैं।
4. पत्रिकायें : इस ड्रॉप डाउन मीनू में नेट पर हिंदी की 25 पत्रिकाओं के लिंक हैं। यानि यदि अप हिंदी पत्रिकायें पढ़ने के शौंकीन हैं तो न तो लिंक के पते याद रखने का झंझट और न ही बुकमार्क करने की जरूरत।
5. काम के लिंक : इसमें आपको मिलेंगे बहुत से काम के लिंक। सबसे पहले समाचार में हिंदी की सभी समाचारों कि साइट्स के लिंक हैं। इसके बाद हिंदी के शब्द कोश, फिर हिंदी के सर्च इंजन, इसके बाद हिंदी लिखने के सभी ऑनलाईन और ऑफ्लाइन टूल्स, गुगल और याहू समूह के लिंक और बहुत से अन्य काम के लिंक हैं।

![]()
6. एग्रीगेटर: हिंदी के सभी एग्रीगेटरों के लिंक इस मीनू में हैं। जितने भी और नये एग्रीगेटर आयेंगे उनके लिंक यहां जोड़े जायेंगे।
7. क्रिकेट स्कोर कार्ड : इसमें जुड़ा है लाइव क्रिकेट स्कोर कार्ड। इस स्कोर कार्ड पर अपने आप अपडेट होने वाला स्कोर कार्ड है जो विश्व में कही भी हो रहे क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर देता है। इस छोटे से विजेट को आप स्क्रीन पर कहीं भी लेजा सकते हैं।

8. रेडियो : यह यंत्र इस टूलबार की खास विशेषता है। टूलबार में जुड़े़ इस रेडियो में पचास से अधिक हिंदी संगीत के रेडियो जो कि नेट पर उप्लब्ध हैं, जोड़े गये हैं। इनमे आल इंडिया रेडियो से प्रसारित दैनिक दोपहर समाचार जो कि आधे घंटे का समाचार का कार्यक्रम है वह भी जुड़ा है और इसके साथ साथ आकाशावाणी के हर घंटे प्रसारित होने वाले पांच मिनट के हिंदी समाचार बुलेटिन भी अपने आप हर एक घंटे में अपडेट होते हैं।
आप चाहें तो आप अपने लाईव स्ट्रीम भी इसमें जोड़ सकते हैं।
इस सब के अलावा इस रेडियो प्लेयर की एक खूबी यह भी है कि आप इस पर अपनी हार्ड डिस्क पर सुरक्षित संगीत भी सुन सकते है यानि इंटेरनेट पर सर्फ करते करते संगीत सुनने के लिये आपको अलग से मीडिया प्लेयर या और कोई ऐसा कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता नहीं है।

9. इमेल नोटिफायर : आप इसमें अपने इमेल एकाउंट को सैट कर सकते हैं। आप इसमें हॉटमेल, याहू, जीमेल तथा कोई भी POP एकांउट सैट कर सकते हैं। नयी मेल आने पर यह नोटिफायर आवाज के साथ आपको सूचित करता है।
10. पॉप अप ब्लॉकर : किसी भी साइट पर तंग करने वाले पॉप अप रोकने के लिये।
11. समाचर फीड : गुगल समाचार की आर एस एस फीड जिसमें आप पचास ताजा समाचारों के शीर्षक देख सकते हैं।
12. चिट्ठों की फीड: यदि आपको बार बार नारद पर झांकने की आदत है तो आपके बहुत काम का बटन है। इसमें चिट्ठों की ताजा फीड अपने आप अपडेट होती रहती है।
13. चिट्ठों की सूची: हिंदी के कुछ अच्छे चिट्ठों की सुची जहां आप सीधे क्लिक करके इन में से किसी भी चिट्ठे पर पहुंच सकते हैं।
14. संदेश : यहां आपको टूलबार में हुए ताजा परिवर्तनों के बारे में सूचित किया जायेगा। यह संदेश दोनों तरफ से काम करते हैं अर्थात यदि आप भी कोई सुझाव देना चाहते हैं, टूलबार में कोई समस्या आ रही है अथवा आप टूलबार के प्रयोगकर्ताओं को कोई संदेश देना चाहते हैं तो आप भी यहां संदेश भेज सकते हैं।
15. गेम्स : यहां आप कभी कभी छोटे छोटे गेम्स खेल सकते हैं।
16. मौसम : आपके शहर का लाइव मौसम तथा आने वाले दिनों के लिये मौसम की भविष्यवाणी यहां है।
17. गुगल पेज रैंक : यहां आप जिस साइट पर जा रहे हैं उसका गुगल पेज रैंक भी देख सकते हैं।
इसके अलावा आप इसमे और भी कई गजेट्स जोड़ सकते हैं जिनमें प्रमुख है लाइव टीवी।
अपको इस बात का भी नियंत्रण होगा कि आप इस टूलबार में कौन सा कंपोनेट रखना चाहते हैं तथा कौन सा कंपोनेट हटाना चाहते हैं।
हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।
यदि आप इस टूलबार के लिये कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। [जगदीश भाटिया]
इसे भी पढ़ें
हिंदी कीबोर्ड के साथ गूगल सर्च अब हिंदी टूलबार में भी
गूगल का इंडिक ट्रांसलिट्रेशन टूल भी जुड़ा
आपने चिट्ठे पर विदेशी हिन्दी पाठकों के अनवरत प्रवाह प्राप्त करने के लिये उसे आज ही हिन्दी चिट्ठों की अंग्रेजी दिग्दर्शिका चिट्ठालोक पर आज ही पंजीकृत करें!
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: जाल, जालजगत, चिट्ठा, चिट्ठाजगत, तंत्र, तंत्रांश, सॉफ्टवेयर, औजार, सॉफ्टवेयर-टूल्स, चुने-, चिट्ठे, चुने-लेख, software, softwer-tools, using-software, hindi-software, hindi-blogging, hindi-blogs, Sarathi, Shastri, Philip,
इस विभाग के पिछले 10 पोस्ट
- “सारथी” चिट्ठे को टुकडों में बांटने की योजना!!
- 3000 हजार रुपये की चपत के लिये आभार दोस्तों!!
- 120,000 हिट्स एक महीने में कैसे मिले ?
- हिंदी टूलबार के बारे में विस्तार से
- विण्डोज-98 में युनिकोड सक्षमता लाना
- एग्रीगेटर कब तक
- [वीडियो] ऑफलाईन यूनिकोड टंकण कैसे करें 001
- आइए, इनस्क्रिप्ट सीखें
- अब बस क्लिक करें और किसी भी साईट पर हिंदी लिखना शुरू कर दें
- किसी भी चिट्ठे पर हिन्दी में लिखिये













December 19th, 2008 at 7:54 am
बहुत ही विस्तृत जानकारी दी । आभार
December 19th, 2008 at 7:52 pm
मै सारथी के माध्यम से भाटिया जी से यह कहना चाहता हू कि यह टूल बार इन्टरनेट एक्सप्लोर में तो काम करता है लेकिन दूसरे ब्राउजर में क्यो काम नही करता है मै मोजिला का फ़्लोक ब्राउजर काम मे लेता हूं उसमे यह दिखाइ नही दे रही है। दूसरी बात यह है कि हिन्दी का कोई एसा आसान सा सोफ़्टवेयर भी बताये जिससे हिन्दी व्याकरण मे सुधार किया जा सके । और जैसे ms excel मे ओटो कम्पलीट/सजेस्ट कि सुविधा है क्या हिन्दी के किसी सोफ़्ट्वेयर में भी है क्या ?
।