(घूस-आकर्षण यंत्र एवं घूस-आकर्षण मंत्र) आजकल प्राईवेट नौकरियों की मांग बढ गई है अत: इस पीढी के लिये 1950 से लेकर 2000 तक का नौकरी का माहौल समझना मुश्किल है. तब हर कोई सिर्फ सरकारी नौकरी चाहता था. इंजीनियर भी प्राइवेट नौकरी के बदले सरकारी दफ्तर में चपरासी बनना पसंद करता था.
तब सरकारी नौकरी एक घूस-आकर्षण यंत्र हुआ करता था. नौकरी पाने के बाद निर्धारित काम न करना सबसे बडा घूस-आकर्षण मंत्र हुआ करता था. जो सही काम नहीं करता था, वह सबसे अधिक पैसा कमाता था. तब पोस्टमेन पैसा लिये बिना रजिस्ट्री नहीं देता था. लाईनमेन फ्यूज ठीक नहीं करता था. जैसे जैसे ओहदा उंचा होता जाता था, वैसे वैसे एक ही यंत्र एवं एक ही मंत्र फायदा और अधिक करवाता था. ये दोनों चीजें लुप्त नहीं हुई हैं, लेकिन प्राईवेट खिलाडियों के आने से आप आदमी को सहूलियत हो गई है.
पहली बार जब इंटरनेट हमारे शहर आया था तब छ: महीने सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने के बाद भी कनेक्शन न मिला. प्राईवेट कंपनियां आ गई तो स्थिति यह है कि कल हमारे इलाके के सबसे बडे केबल इंटरनेट कंपनी का मालिक मेरे घर आया था, यह पूछने कि अगले साल के लिये सस्ते में अभी से नवीकरण करवा दें क्या.
प्राईवेट कंपनियों के आने से घूस-आकर्षण यंत्र एवं घूस-आकर्षण मंत्र के बिन बहुत से काम होने लगे है. ईश्वर का शुक्र है. आप चाहे कुछ भी कहें, बदलाव आ रहा है.
आपने चिट्ठे पर विदेशी हिन्दी पाठकों के अनवरत प्रवाह प्राप्त करने के लिये उसे आज ही हिन्दी चिट्ठों की अंग्रेजी दिग्दर्शिका चिट्ठालोक पर पंजीकृत करें!
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: विश्लेषण, आलोचना, सहीगलत, निरीक्षण, परीक्षण, सत्य-असत्य, विमर्श, हिन्दी, हिन्दुस्तान, भारत, शास्त्री, शास्त्री-फिलिप, सारथी, वीडियो, मुफ्त-वीडियो, ऑडियो, मुफ्त-आडियो, हिन्दी-पॉडकास्ट, पाडकास्ट, analysis, critique, assessment, evaluation, morality, right-wrong, ethics, hindi, india, free, hindi-video, hindi-audio, hindi-podcast, podcast, Shastri, Shastri-Philip, JC-Philip,
इस विभाग के पिछले 10 पोस्ट




September 25th, 2007 at 6:28 pm
सत्य!!
प्राईवेट कंपनियों के मुकाबले में आ जाने से कम से कम यह फ़ायदा तो हुआ है!!
September 26th, 2007 at 9:42 am
सही कहा आपने.. मैंने पहली बार 2001 में इंटरनेट के लिये प्रयास किया था जो मुझे लगभग महीने भर बाद मिला था.. पर आज वो सिर्फ़ एक कूपन रीचार्ज कराने पर ही मोबाईल में उपलब्ध हो जाता है..