आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि लखनऊ में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आयोजित "लेखक से मिलिए" कार्यक्रम में चिट्ठाकर जाकिर अली "रजनीश" को दिनांक 03-10-07 के कार्यक्रम में निमंत्रित किया गया था, जिसका संक्षिप्त समाचार स्थानीय समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। जाकिर अली ने पुस्तक मेले में हिन्दी ब्लाग के बढते कदम पर संक्षेप में प्रकाश डाला तथा अन्तरजाल पर हिन्दी की लोकप्रियता की बात रखी। दैनिक "हिन्दुस्तान" में प्रकाशित समाचार की स्कैन प्रति इस लेख के ऊपर संलग्न है, जिस पर चटकायेंगे तो बडा चित्र सामने आ जायगा.
इस विभाग के पिछले 10 पोस्ट




October 4th, 2007 at 12:30 pm
समाचार यहाँ उपलब्ध करवाने के लिए साधूवाद.
October 4th, 2007 at 12:45 pm
अखबार में छपा समाचार तो पढने में नहीं आ रहा है. पर सूचना के लिए धन्यवाद.
October 4th, 2007 at 1:07 pm
शुक्रिया!!
October 4th, 2007 at 3:28 pm
ढेरों बधाइयाँ !
October 4th, 2007 at 4:53 pm
आभार सूचना के लिये. जाकिर अली “रजनीश” को बहुत बधाई एवं हिन्दी चिट्ठाकारी को ऐसे आयोजनों में प्रसार दिलाने के लिये साधुवाद.
समाचार का चित्र बड़ा करने पर भी पढ़ा नहीं जा सका.
October 6th, 2007 at 10:56 am
अरे वाह, बधाई। इससे हिन्दी चिट्ठाकारिता की लोकप्रियता बढ़ेगी।
October 16th, 2007 at 2:31 pm
आज गूगल में अपना ही सर्च करते हुए यहाँ तक पहुंचा। सम्बंधित समाचार एवं फोटो देखकर आश्चर्यमिश्रित प्रसन्नता हुई। इस अनुकम्पा के लिए हार्दिक आभार।