सारथी » परामर्श

हिन्दुस्तानी हो, हिन्दुस्तानी बनो!
कई दशाब्दियों से रेलगाडी यात्रा मेरे लिये जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है. इन यात्राओं के दौरान कई खट्टेमीठे अनुभव हुए हैं, जिनमें मीठे अनुभव बहुत अधिक हैं. इसके साथ साथ कई विचित्र बाते देखने मिलती हैं जिनको देखकर अफसोस होता है कि लोग किस तरह से विरोधाभासों को पहचान नहीं पाते हैं.

उदाहरण के लिये निम्न प्रस्ताव को ले लीजिये: बी इंडियन, बाई इंडियन. यह प्रस्ताव अंग्रेजी में या हिन्दी में अकसर दिख जाता है. अब सवाल यह है कि इसे सीधे सीधे भारतीय अनुवाद में क्यों नहीं दे दिया जाता है. “हिन्दुस्तानी हो, हिन्दुस्तानी बनो” (जो इस अंग्रेजी वाक्य का भावार्थ  है)  हिन्दी में कहने में हमें तकलीफ क्यों होती है. हिन्दुस्तानियों को हिन्दुस्तानी बनाने के लिये एक विलायती भाषा की जरूरत क्यों पडती हैं?

दूसरी ओर, जब “बी इंडियन, बाई इंडियन” लिखा दिखता है तो कोफ्त होती है कि यह किसके लिये लिखा गया है? अंग्रेजीदां लोग तो इसे पढने से रहे क्योंकि उनकी नजर में तो हिन्दी केवल नौकरोंगुलामों की भाषा है. आम हिन्दीभाषी जब इसे पढता है तो उसके लिये इसका भावार्थ समझना आसान नहीं है. उसे लगता है कि यहां खरीदफरोख्त की बात (बाई Buy) हो रही है.

जरा अपने आसापास नजर डालें. कितने विरोधाभास हैं इस तरह के. कम से कम दोचार को सही करने की कोशिश करें!

डॉ अरविंद — बड़े बड़ों की बातें!
मेरे कल के आलेख मसिजीवी का एक प्रश्न!  पर डॉ अरविंद मिश्रा ने टिपियाया:

बड़े बड़ों की बातें!

तीन शब्द ही सही, लेकिन इस टिप्पणी को पढ कर बढा अच्छा लगा. अच्छा इसलिये कि डॉ अरविंद बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति हैं एवं सुलझे हुए चिट्ठाकार हैं. वे अधिकतर वैज्ञानिक विषयों पर लिखते हैं, और इस कारण कई बार कई चिट्ठाकार उनका विरोध कर चुके हैं.

इसका कारण है पेरोट थ्योरी जिसके बारे में ज्ञान जी अपने चिट्ठे पर लिख चुके हैं. इस सिद्धांत को वैज्ञानिक आलेखों के पाठकों पर लगाया जाये तो निष्कर्ष निकलता है कि इनके पाठकों में से कम से कम पांच प्रतिशत ऐसे लोगो होंगे जिनके लिये उनके आलेख की विषयवस्तु समझ के परे है. लेकिन पढने वाले को कुछ शब्द समझ में आ जाते हैं अत: उसको लगता है कि उसे सब कुछ समझ आ रहा है, जबकि उसके मन में अर्थ का अनर्थ हो रहा होता है.

इसका सबसे अच्छा उदाहरण है नितंब के शरीरशास्त्रीय/समाजशास्त्रीय विकासवाद के बारे में डॉ अरविद की शुद्ध वैज्ञानिक लेखनमाला. मैं विकासवाद का घोर विरोधी हूँ, लेकिन इसके बावजूद इस लेखनमाला में दिखे मौलिक तर्क एवं चिंतन का कायल हो गया था. लेकिन इस बीच कुछ पाठक जिनको उस आलेख के “शास्त्र” के बदले सिर्फ नितंब ही दिख पाया उन्होंने डॉक्टर के आलेख के विरुद्ध युद्ध छेड दिया. यह तो अच्छा हुआ कि उनके वैज्ञानिक मन ने उनको पकड रोके रखा, वरना एक अच्छा चिट्ठाकार असमय चिट्ठा-सन्यास ले लेता.

इस हफ्ते चिट्ठाजगत में वापस आया तो दिखा कि उनके विरुद्ध पुन: जबर्दस्ती का एक टंटा खडा कर दिया गया था जिसका उन्होंने डट कर विरोध किया.  वैज्ञानिकों को बधाई. सरवाईवल ऑफ द फिटेस्ट के असर के कारण उन में से कुछ लोग हम सब से काफी हिम्मती एवं मजबूत हैं.

लिखते रहें डॉ अरविंद! आपके पाठक बहुत हैं. मैं तो आप के उन सारे आलेखों को पढने जा रहा हूँ जो पिछले 4 महीनों में मुझ से छूट गये थे!

Indian Tourism  | Coins Encyclopedia | Physics Simplified | Net Income | India News  । Gwalior

चिट्ठाकारों को नंगा करने की साजिश!!
कुछ हफ्तों से चिट्ठे पढ नहीं पाया था (मेरे पिताजी के लिये घर-अस्पताल-घर चक्कर के कारण). लेकिन आज तसल्ली से बैठ कर चिट्ठों पर नजर डालने लगा तो महावीर बी सेमलानी का एक आलेख नजर आया जिसमें उन्होंने चिट्ठाजगत में पिछले दिनों जो कलुषित वातावरण पैदा हुआ था उस पर दु:ख प्रगट किया है. मैं महावीर के आलेख का अनुमोदन करना चाहता हूँ.

इसके साथ हम को एक बात मन में रखनी होगी कि हम में से हरेक कुछ हद तक इस अराजकत्व के लिये दोषी हैं. जब हम सडक पर मैला पडा देखते हैं तो बच कर निकल जाते हैं. लेकिन चिट्ठाजगत में कोई कुछ अनावश्यक लिखता है तो उसके समर्थन के लिये या टिप्पणी करने के लिये बहुतेरे लोग पहुंच जाते  हैं. पक्ष और विपक्ष हो जाता है और लेखक की इच्छा पूरी हो जाती है कि उसका चिट्ठा किसी तरह हिट हो जाये.

पांच हजार चिट्ठों में पचास से अधिक नहीं है जो गंदगी फैला रहे हैं. उन में भी मुश्किल से पांच है जो लिखनाकरना कुछ नहीं चाहते (क्योंकि उनके पास देने के लिय कुछ नहीं है) लेकिन वे चिट्ठाजगत की नस नस पहचानते हैं. एक दक्ष ओझा के समान वे किसी एक “ग्राहक” को पकड कर चुपके से उसकी कोई नस दबा देते हैं. जैसे ही वह आह करता है वैसे ही ओझा को “काम” मिल जाता है.

यदि चिट्ठाकार मित्र इन पांच लोगों को पहचान लें तो चिट्ठाजगत में शांति हो सकती है. इसके लिये जरा निम्न प्रश्नों का उत्तर ढूँढे:

वे चिट्ठाकार कौन से हैं जिन के कारण पिछले 3 साल सब से अधिक तूतूमैंमैं हुई है?

वे चिट्ठाकार कौन हैं जिन्होंने पिछले 3 सालों में कम से कम 10 वरिष्ठ एवं आदरणीय चिट्ठाकारों पर आरोपप्रत्यारोप लगाया है या उनके साथ तूतूमैंमैं की है?

वे चिट्ठाकार कौन से हैं जिनका अधिकतर समय, और जिनके अधिकतर लेख, दूसरों की गलती और मीनमेख निकालने में जाता है.

सडक पर पडे मैले को दूर से ही पहचान लें तो पैर गंदा नहीं होगा. उसी प्रकार चिट्ठाजगत में जो लोग अशांति और वैमनस्य पैदा करते हैं उन पांच छ: जमूरों को हम सब पहचान लें तो तो अशांति की स्थिति इतनी अधिक नहीं होगी. इन लोगों को पहचान कर इनके चिट्ठों को पढना बंद करें क्योंकि गंदी चीज को घर लाना मूर्खता है. इन चिट्ठों के अनुयाइयों के चिट्ठों को भी पढना बंद करें क्योंकि जो गंदगी का अनुयाई है वह शुचित्व का विरोधी है.

आईये चिट्ठाकारों को नंगा करने की कोशिश करने वाले चिट्ठाकारों को पहचान कर उनसे दूर रहें. जो पहले से कपडे उतार चुका है उसको उपदेश की नहीं बहिष्कार की जरूरत है.

पुरुष समलैंगिकता और स्वास्थ्य!
चित्र: एचआईवी वायरस जिसके कारण एड्स रोग होता है

समलैंगिक पुरुषों का मैथुन पुरुष-स्त्री के मैथुन से काफी भिन्न होता है क्योंकि प्रकृति ने सिर्फ विपरीतलिंग के अवयवों को यौनाचार के लिये पूरक के रूप में ढाला है, न कि समलिंगियों के यौनांगों को. गुदा की संरचना, पेशियों का खिचाव, उसमें उपलब्ध खाली स्थान आदि  योनि की संरचना से एकदम भिन्न है. अत: इस तरह के यौनाचार का असर योनि-लिंग यौनाचार से भिन्न होगा और इस  असर के बारे में  जानना जरूरी है. इतना ही नहीं, पुरुष-स्त्री की तुलना में समलिंगी लोग अन्य प्रकार के मैथुन (उदाहरण के लिये, मुख मैथुन) का प्रयोग अधिक करते हैं, एवं इसका असर भी जानना जरूरी है.

अनुसंधान के लिए मैं ने पापलाईन का उपयोग किया है जो कि 1827 से आज तक हुए यौनसंबंधी 360,000 वैज्ञानिक अनुसंधान रपटों का संग्रह है. अनुसंधानों के आधार पर समलैंगिक मैथुन एवं स्वस्थ्य संबंधी निम्न बातें प्रकाश में आई हैं:

गुदा मैथुन में रत लोगों में एड्स की संख्या सामान्य पुरुष-स्त्री मैथुन में रत लोगों की तुलना में दस गुना होती है.

पुरुष समलैगिंकों में प्रोसाईटिस नामक गुदारोग व्यापक है, एवं इसकी चिकित्सा काफी कठिन है.

उस तरह के बेक्टीरियाओं की संख्या समलैंगकों के बीच बढ रही है, और तेजी से बढ रही है, जिन पर एंटीबयोटिकों का असर निष्क्रिय होने लगा है. यहां तक कि इसका नाम ही “समलैंगिक महामारी” (गे प्लेग) पड गया है.

समलैंगिकों के बीच सिफलिस और गोनोरिया (लैंगिक बीमारियां) सामान्य लोगों की तुलना में कई गुना तेजी से बढ रही हैं.

अन्य कई प्रकार के बेक्टीरिया, अमीबियासिस, हेपेटाईटिस बी, एवं कई प्रकार के वायरसों का प्रसार इन लोगों में आम जनता की तुलना में कई गुना होता है.

गले के वायरल, बेक्ट्रीयल और फंगल संक्रमण इन लोगों के बीच एक महामारी बन चुकी है.

सामान्य जनता की तुलना में इन लोगों के बीच नशीली दवाओं का प्रयोग बीस गुना तक अधिक होता है.

समलैंगिकों का औसत स्वास्थ्य स्तर उनके तुल्य आम जनता की तुलना में काफी बुरा होता है.

समैलैंगिकों की औसत उमर सामान्य जनता की तुलना में काफी कम होती है, मृत्यु दर सामान्य से कई गुना,  एवं रोगाणुओं के कारण मरने वालों की संख्या सामान्य से बहुत अधिक होती है.

अनुसंधानों के आधार पर कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि समलैंगिक जीवन शैली का असर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कल्पना से अधिक भयानक होता है.  इस जीवनशैली के असर के बारे में लोगों के बीच व्यापक तौर पर  जागृति पैदा करना हम सबकी जिम्मेदारी है.

(स्त्री समलैंगिकता और स्वास्थ्य कल के आलेख में प्रस्तुत किया जायगा) [क्रमश:]

Indian Coins | Guide For Income | Physics For You | Article Bank  | India Tourism | All About India | Sarathi | Sarathi English |Sarathi Coins

नंगे होने पर ही ये लिख पाते हैं!!
मैं ने अपने पिछले आलेख कौन हैं ये अज्ञात टिप्पणीकार!!  में कहा था कि जब तक बेनामियों को टिप्पणी की सुविधा दी जायगी तब तक चिट्ठाजगत में बुराई होती रहेगी. आज अजय के आलेख वे हिंदी में ब्लॉग्गिंग करते हैं..और हिंदी ब्लॉग्गिंग को गरियाते हैं  में यह बात पुन: स्पष्ट हो गई.

इस चिट्ठे पर बिना नाम टिप्पणी करने की सुविधा थी और बेनामी जी ने जम कर मेरे और ताऊ जी के विरुद्ध भडास निकाली. लेकिन इसे देख जैसे ही अजय ने बेनाम टिप्पणी करने की सुविधा हटा ली वैसे ही बेनामी द्वारा फैलाई जाने वाली गंदगी अजय के चिट्ठे पर बंद हो गई.

वैसे पिछले कुछ महीनों से “बेनामी” एवं उनके चेलेचपाटों की रचनाधर्मिता पर कई  लोग (आपसी सहमति से या अपने आप) नजर रख रहे थे क्योंकि इनकी कलम तभी चलती है जब ये नंगा होकर लिख पाते हैं. (इज्जतदार व्यक्ति के समान कपडे पहने पर इनकी जुबान को काठ मार जाता है). इस तरह नजर रखने के कारण अब लगभग हरेक को अनुमान हो गया है कि कौन लोग इसे कर रहे हैं, एवं इनके गेंगलीडरान कौन कौन हैं.

एकदम स्वतंत्र तरीके से नजर रखने वाले तकनीकप्रेमी की रपट जरा पढिये:

हाल ही की चर्चित अनाम टिप्पणियों को जब ट्रैक किया गया तो बड़ी चौंकाने वाली जानकारियाँ मिलीं। अब इसे ब्लॉग जाहिर इसलिये नहीं किया जा रहा कि बात कुछ हजम न होने जैसी है। लेकिन है तो यह एक सच्चाई कि ‘वह’ तमाम टिप्पणियाँ उत्तर भारत के दो खास, आपस में सटे स्थानों के कार्यालय व निवास से की गईं। (बी एस पाबला)

इसका एक अच्छा सा अर्धतकनीकी हल निम्न है:

शास्त्री जी बात तो आप ने उचित कही है, बाकी हमे पता भी होता है कि हम ने किस से पंगा लिया, या किस ने हम से पिछली बार पंगा लिया था, या फ़िर हमारे लेख से किसे बुरा लग, यानि हम ९०% तो जानते है कि यह बेहुदा टिपण्णी किस ने की है, वो चाहे आप के ब्लांग पर हो या फ़िर किसी दुसरे के ब्लांग पर, लेकिन हमारे पास सवूत नही होता, ओर सबूत लेना थोडा महंगा है, लेकिन पता लग सकता है, आप ने देखा होगा कि जब किसी भी नेता को फ़ोन मेल या फ़िर ऎसी कोई टिपण्णी दी जाती है तो वो पकडा जाता है, लेकिन ऎसी कोई सुबिधा मुफ़्त मै मिले ? बस यही खोज बीन चल रही है, लेकिन फ़िर भी आप Live Traffic Feed मै जा कर ओर टिपण्णी कर समय देख कर इतना तो पता लगा सकते है कि यह टिपण्णी किस शहर से हुयी, अगर थोडी ज्यादा महनत करे तो आप को उस का IP पता भी मिल सकता है Live Traffic Feed से ही, यह Live Traffic Feed बहुत काम की चीज है, बस एक बार समय निकाल कर इसे ध्यान से देखे. (राज भाटिया)

भाटिया जी ने मुझे पहली बार यह सुझाव दिया था तब से यह मेरे चिट्ठे पर लगा दिया है. यह बहुत काम की चीज है. तकनीक के जानकार लोगों के लिये जालगगत में एक से एक औजार और उपकरण मौजूद हैं जिस की मदद से आप किसी व्यक्ति के संगणक तक जाकर संगणक का (एब्सोल्यूट) आई पी एड्रेस तक निकाल ला सकते हैं. लेकिन चिट्ठाकारों से मेरा अनुरोध है कि ऐसे काम दोचार तकनीकविदों पर डाल कर वे अपना समय सक्रिय रूप से चिट्ठाकारी में लगा दें.

नंगा तो नंगा ही रहेगा. उस के चक्कर में पड कर अपनी चिट्ठाकारी जाया करने के बदले उसे उसके कुतंत्रों पर छोड दें. यदि बहुत अधिक उछलकूद करने लगेगा/लगेगी तो उसका आईपी एड्रेस, कालोनी का पता आदि छाप दिया जायगा.

Indian Coins | Guide For Income | Physics For You | Article Bank  | India Tourism | All About India | Sarathi | Sarathi English |Sarathi Coins

कौन हैं ये अज्ञात टिप्पणीकार!!
चिट्ठाजगत में यदाकदा किसी एक व्यक्ति के नाम से कोई और टिप्पणी कर जाता है तो एक तूफान आ जाता है. कारण यह है कि इस तरह की टिप्पणियाँ अकसर बडी घिनौनी होती हैं, लेकिन जिसके नाम से ये की जाती हैं उसे पता भी नही चलता कि उसके नाम का दुरुपयोग हो रहा है. इस बीच जिसके चिट्ठे पर यह भद्दी टिप्पणी प्रकाशित हुई है उसको लगता है कि जिस आदरणीय चिट्ठाकार का नाम टिप्पणी के साथ छपा है वह अपने स्तर से बहुत नीचे गिर गया है.

इस हफ्ते सुरेश चिपलूनकर के नाम पर कोई टिप्पणी कर गया और अब सुरेश हरेक को बता रहे हैं कि टिप्पणी उन्होंने नहीं की. लगभग हर हफ्ते इस तरह का एकाध प्रकरण होता ही रहता है. इस बीच दिनेश राय द्विवेदी जी के नाम से मिलतेजुलते नाम से और कोई जम कर टिप्पणियां फैला रहा है. हर कोई उस अज्ञात टिप्पणीकार को बुरा कह रहा है, लेकिन  इस में गलती अकसर उस चिट्ठे की भी होती है जिस पर टिप्पणी छपती है.

चाहे ब्लागर हो या वर्डप्रेस, इन पर यह सुविधा होती है कि आप हरेक को टिप्पणी करने की इजाजत देंगे या सिर्फ रजिस्टर्ड टिप्पणीकारों को टिप्पणी करने की इजाजत देंगे. कई बार चिट्ठाकार अपने चिट्ठे पर हरेक को टिप्पणी करने की इजाजत देते हैं. कोई भी अनाम व्यक्ति इन चिट्ठों पर कुछ भी पेल सकता है. चूँकि समाज मे खुराफातियों की कोई कमी नहीं है, अत: कई लोग इन चिट्ठों को अपने औजार के रूप में काम ले लेते हैं. वे बिना लागिन किये टिप्पणी लिख देते हैं, और उसके साथ साथ उस सज्जन का नाम भी पेल देते है जिस से बदला निकालना होता है.

इसका मतलब यह है कि यदि कोई अज्ञात टिप्पणीकार बिन नाम टिप्पणी करता है तो इसमें जितना उसका अपराध है उससे अधिक अपराध उस चिट्ठामालिक का है जो अपने चिट्ठे पर हर ऐरे गैरे नत्थू गैरे को टिप्पणी करने की इजाजत देता है.  यदि आप अपने घर का सडक की ओर खुलने वाला दरवाजा दिनरात खुला रखें, और उसके बाद यह उम्मीद करें कि कोई भी अंदर नहीं ताकेगा तो यह आप की गलतफहमी हैं.

Indian Coins | Guide For Income | Physics For You | Article Bank  | India Tourism | All About India | Sarathi | Sarathi English |Sarathi Coins

सारे वकील लुटेरे होते हैं??
एक महीने से घर की पुताई चल रही थी. काम अब खतम हो गया. मैं पूरी तरह से “पुत” भी गया. इसके बाद बैठ कर आराम से जरा चिट्ठाजगत की खबर ली तो कई चिंतनीय, हास्य से भरपूर, लटके झटके से भरपूर, एवं हर तरह के आलेख दिखें जिन में से अविनाश वाचस्पति का आलेख एक बहुत पुराना आलेख वकील: नोटवर्किंग की कील किसी कारण एकदम नजर आ गया.

इसमें उन्होंने वकीलों की सारी करतूतें एवं सारे कारनामे उजागर किये हैं. इसे पढते ही आप को एकदम यकीन हो जायगा कि वकीलों से बढ कर नीच और पतित और कोई व्यक्ति इस दुनियां में हो ही नहीं सकता. परलोक में तो वह होगा ही नहीं, क्योंकि इस तरह की करतूतें करने वाले को परलोक कैसे नसीब होगा. खूब मजा आया पढने में. दिन भर मजे लेता रहा,  लेकिन सोचते सोचते एक बात खटक गई: अविनाश ने इसे लिखा होगा हास्य के रूप में, लेकिन आलेख के आसपास कहीं भी “यह शुद्ध व्यंग है” नहीं लिखा अत: जनता इसे बडी गंभीरता से ले रही है. एकाध ने तो आजकल में ही इसे सबके समक्ष पेश किया है.

मन में  यह बात एक दम से खटकी  कि मेरे जीवन में दोचार विकट परिस्थितियां जब आईं तब सिर्फ वकीलों के कारण ही मैं बच पाया था. जब बेटेबेटी के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की जरूरत पडी तब एक वकील न मिला होता तो काम न बनता.  जब चंबल के डाकू हाईवे पर मेरी मोटरसाईकिल लूट ले गये तो एक वकील न होता तो पुलीस रपट न लिखती. एक और वकील न होता तो रपट की लिखित प्रति न मिलती. फिर जब मेरे एक वैज्ञानिक शोधलेखन पर 20,000 मेंबरों वाली केरल की  एक धार्मिक संस्था मुझे कोर्टकचहरी में खीचने वाली थी तो कोच्चि का एक दमदार वकील न होता तो मैं तो अभी सडक पर  भीख मांग रहा होता. कुछ महीने पहले पेशाई जलन के कारण एक आदमी मेरे पीछे पड गया था तब परामर्श के लिये दो वकील न मिलते तो मैं मानसिक रूप से टूट गया होता.

ये बातें मन में आईं तो लगा कि सारे वकील तो ऐसे नहीं होते. इतना ही नहीं,  ये सारे आरोप तो किसी भी पेशे पर लगाये जा सकते हैं. डाक्टरों को ले लीजिये. उन में से कितने ही लोग मरीजों लूट के लिये, मरीजों के साथ बलात्कार के लिये पकडे जा चुके हैं. क्या मनोवैज्ञानिक दूध के धुले हैं. इन में से कितने ही लोग मरीजों का आर्थिक एवं यौनिक शोषण करते पकडे गये हैं. व्यापारी लोग मिलावट करते हैं और मिलावटी खेसरी दाल और खाद्य तेल के प्रयोग के बाद कितने ही लोग अपंग हो गये हैं.

तो फिर कौन सा पेशा है जिस में हर कोई दूध का धुला है? आप कहेंगे कि अध्यापक लोग सही हैं! लेकिन अध्यापकों में से कई लोग जम कर विद्यार्थीयों का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक (यौनिक) शोषण करते हैं. आप कहेंगे कि शायद धर्मगुरू लोग दूध के धुले हैं.  लेकिन शायद हत्या, बलात्कार, ब्लेकमेलिंग और अन्य अपराधों में जेलबंद धर्मगुरुओं को आप भूल गये.

आप कहेंगे कि अब तो आम आदमी ही बेहतर है. लेकिन आप भूल गये. जब भूकंप से घर धाराशायी होते हैं, जब रेलगाडियां, बसें पलट जाती हैं, तब जम कर लूट मचती है. यह आम आदमी करता है, न कि दूर से बुलाये विशेष लुटेरे लोग. मैं ने अपनी आखों से ये बातें देखी हैं.

कुल मिला कर कहा जाये तो समाज के हर तबके में बुरे लोग मिल जाते हैं. ऐसा कोई तबका नहीं है जहां सब के सब दूध के धुले हों. लेकिन ऐसा भी कोई तबका नहीं है जहां हर कोई अपराधी और लुच्चा हो. 80/20 का हिसाब सब जगह चलता है. 100 में से 80 सही हों तो 20 गलत किस्म के लोग निकल आते हैं. कोई भी पेशा इसका अपवाद नहीं है.  अत: किसी भी तबके में सब को एक ही लपेट में लेकर उन पर आरोप लगाना सही नहीं है कि 100% लोग इस प्रकार के हैं. हो सके तो व्यंग के रूप में भी यह कार्य नहीं करना चाहिये क्योंकि जब एक व्यंग पचास बार दुहरा दिया जाता है तो लोग उसे एक तथ्य के रूप में देखने लगते हैं.

Indian Coins | Guide For Income | Physics For You | Article Bank  | India Tourism | All About India | Sarathi | Sarathi English |Sarathi Coins  Picture: by cote

परनिंदा कीजिये: चिट्ठे हिट करवाईये??
चिट्ठे किस तरह से जनप्रिय हों इस मामले में मैं काफी लिख चुका हूँ. यह अनुभव और अनुसंधान दोनों पर आधारित है. इन बातों के प्रयोग से सारथी को कितना फायदा हुआ है यह भी आप लोग देख रहे हैं. अनुमान है कि 2009 के अंत तक सारथी पर एक महीने में 600,000 से अधिक हिट्स आने लगेंगे.

चिट्ठाजगत में मुझ से अधिक अनुभवी हैं रवि रतलामी. उन्होंने भी कई बार याद दिलाया है कि Content is the King in the Blogworld!! मतलब यह कि चिट्ठाजगत में आप तभी स्थाई जनप्रियता और नियमित पाठक पा सकेंगे जब आप के पास पाठकों को परोसने के लिये विविधता से भरपूर, उम्दा और स्वादिष्ट माल होगा.

किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह नियमित रूप से कचरा पढता रहे. लेकिन कई चिट्ठाकार अभी भी इस बात को नहीं पहचानते हैं और अपने चिट्ठे को हिट करवाने के लिये परनिंदा का सहारा लेते हैं. एकाध दिन के लिये काफी हलचल, होहल्ला, की स्थिति होती है, लेकिन अगले दिन वह चिट्ठाकार हाशिये के और अधिक निकट खिसक जाता है. पिछले तीन सालों में कई सारे प्रतिभाशाली चिट्ठाकार इस चक्कर में पड गये और कूडा परोसते रहे. लेकिन आज तक उन में से एक भी चिट्ठाजगत में अपनी पहचान नहीं बना सका है.

हर कोई जानता है कि कादम्बिनी, नवनीत, सरिता आदि पत्रिकाओं को छोड कर सस्ती और सडक-छाप पत्रिकाओं को कौन पढता है.  अधिकतर स्तरीय लोग सडकछाप चीजों से परहेज करते हैं. चिट्ठाजगत में भी यही हिसाब है. अत: यदि आप के मन में कभी भी यह बात आये कि नुक्तचीनी के द्वारा पाठक एकत्रित किये जाएं, तो उस विचार को तुरंत ही त्याग दें. हिन्दी के सबसे अधिक प्रचलित पांच से दसबीस चिट्ठों को जरा जांच कर देखें. अच्छा माल परोसने के द्वारा ही वे चोटी पर पहुंच सके हैं.

यदि जनप्रिय बनना चाहते हों तो आप भी इसी रास्ते पर चलें!!

Indian Coins | Guide For Income | Physics For You | Article Bank  | India Tourism | All About India | Sarathi | Sarathi English |Sarathi Coins  Picture: by inkMoose

चिट्ठा-कुंठासुर: एक विश्लेषण
चिट्ठा या ब्लागिंग का आरंभ पाश्चात्य जगत में अभिव्यक्ति की आजादी के लिये हुआ था, वह भी अराजकत्व की हद तक आजादी के लिये. स्वाभाविक है कि इस प्रकार के एक समूह में हर प्रकार के लोग होंगे. चिट्ठा-कुंठासुर से कैसे बचें!! में मैं ने याद दिलाया था कि जो चिट्ठाकार अनाम बन कर या छद्म नामों के उपयोग के द्वारा महज दूसरों को नीचा दिखाना चाहते हैं, उन लोगों से संवाद के चक्कर में पढने के बदले उनकी उपेक्षा करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिये बेहतर होगा. वे नहीं सुधरेंगे, लेकिन आप उनके चक्कर में पड गये तो आप का मन जरूर खराब हो जायगा.

चिट्ठा-कुंठासुरों की विशेषता है कि उन्हें हर बात से, हर चिट्ठे से, हर आलेख से, हर विषय से चिढ, नफरत, और खुंदक होती है. आज आप लिखेंगे “सफेद” तो वे आप की बुराई करेंगे. कल उनके तुष्टीकरण के लिये आप लिखेंगे “काला” तो भी वे आप की बुराई करेंगे. उनका धर्म ही दूसरों की बुराई, नुक्ताचीनी, करके अपने आप को आगे बढाना है. इसके लिये वे जितनी भी जरूरत हो उतना ही हीन कार्य करने में नहीं हिचकिचायेंगे.

तीन तरह के चिट्ठा-कुंठासुर पहचाने गये है, जो इस प्रकार हैं:

1. बाल-कुंठासुर: बच्चे जब छोटे होते हैं तो कई बार दूसरे के हाथ मिठाईटॉफी देख कर जलते है, छीनाझपटी करते हैं. इसी प्रकार चिट्ठाजगत में कई हैं जो उमर से बडे हैं लेकिन मानसिक तौर पर अभी भी बच्चे हैं. जब कोई चिट्ठाकार अच्छा आलेख लिखता है, उसकी प्रशंसा होती है, तो ये लोग बुरी तरह जलन के वशीभूत हो जाते हैं. इनको आप सुधार नहीं सकते. हां एकाध बार डांटडपट कर दें तो हो सकता है कि आगे आप को परेशान न करें!

2. लंपट-कुंठासुर: ये एकदम बुद्धिमान लोग होते हैं, लेकिन सीधे रास्ते चलना इनको मंजूर नहीं है. इनका सारा जीवन ईर्ष्या, चुगली, परनिंदा में बीतता है और इस व्यवहार को वे थोक में चिट्ठाजगत में ले आते हैं. टोकने के लिये बडे भाईबहन, मांबाप, मास्टर आदि का अभाव जो है इस आभासी संसार में. जिस तरह से कहावत है कि चोर चोरी से जायगा लेकिन उठाईगिरी से नहीं, उसी तरह लंपट-कुंठासुर को सुधारा नहीं जा सकता है. यह भेडिये से अधिक चालाक जीव होता है अत: इसकी उपेक्षा करके अपनी चिट्ठाकारी में व्यस्त रहना ही आप के लिये बेहतर है.

3. कुंठित-कुंठासुर: यह व्यक्ति जीवन में एक या अनेक कारणों से कुंठित होता है. खिसियानी बिल्ली खंबा नोचती है, लेकिन कुंठित मानव दूसरे का गला काटता है.  चिट्ठाजगत पर वह दूसरे की मानसिक शांति एवं चरित्र का हनन करता है. ऐसा करने पर उसे बहुत मानसिक शांति मिलती है. ऐसे व्यक्ति को संवाद द्वारा सुधारने की कोशिश न करें!

कुल मिला कर कहें तो:

1. कुंठासुर तो कुंठासुर ही रहेगा. उसकी उपेक्षा करना और उसे अपने चिट्ठे पर से बेन करना ही सबसे अच्छा है.

2. जीवन में हर अनुभव को लोहे के उस टुकडे के समान लें जिसे लुहार पीटपीट कर एक नया रूप देता है. कुंठासुर की टिप्पणी मिल गई तो उसे भी इसी नजरिये से देखिये कि विधि के विधान में आप को एक नई बात सिखाई जा रही है. नजरिया यह हो तो हर व्यक्ति से हम कुछ न कुछ सीख कर अपने आप को बदल सकते हैं.

Guide For Income | Physics For You | Article Bank  | India Tourism | All About India | Sarathi | Sarathi English
Anvil and Hammer by fauxto_digit

क्या जरूरत है इन पचडों की!!
मेरे पिछले आलेख डॉक्टर की छोकरी सब विषयों में गोल है!! को पढ कर एक मित्र ने टिप्पणी की कि “शास्त्री जी, पहले आप ने चड्डी-कांड का विरोध किया, फिर हिजडों की हिमायत की, अब अध्यापन के दौरान जो किया उसकी कहानी बता रहे हैं. क्या जरूरत है इन पचडों में फंसने की. इस तरह तो आपका सारा जीवन खंडित हो जायगा. अरे एक ही तो जिंदगी है, दूसरों की फिकर करते रहेंगे तो आप कब जियेंगे”.

प्रश्न अच्छा लगा. खास कर इसलिये कि आप ने उसे मन में रखने के बदले पत्र लिख कर पूछ लिया. आप इसे मन में रखे रहते तो मुझे जवाब देने का मौका न मिलता. लेकिन जवाब देने के “पचडे” के द्वारा मैं जीवन के एक मूल्य को आप सब के समक्ष रख पा रहा हूँ.

मानव जीवन में “नजरिये” का मुल्य बहुत अधिक है. यदि नजरिया गलत होगा तो आप जी लेंगे, लेकिन आप को कभी जीने का संतोष न होगा. नजरिया सही हो तो न केवल आप जी लेंगे, बल्कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आप जी लेंगे. साथ ही साथ आपको हमेश इस बात का संतोष होगा कि आप ने जीवन में कुछ “हासिल” किया.

मैं इन पचडों में इसलिये पडता हूँ क्योंकि जीवन छीन लेने वाले  की अपेक्षा वह व्यक्ति महान होता है जो जीवनदान करता है. जब आप की उमर 50 से कम होती है तो अधिकतर लोगों का नजरिया यह होता है कि मै क्या पा सकता हूँ. लेकिन 50 के बाद अधिकतर व्यक्ति व्यक्ति यह सोचने लगते हैं कि उन्होंने क्या हासिल किया. तब जाकर समझ में आता है कि जो जीवन में हमेशा “लेता” रहा है उसके पास कुल मिला कर कुछ भी नहीं बचता है. लेकिन जो हमेशा “देता” रहा है उसके पास इतना सब कुछ हो जाता है कि अब यदि वह सात जनम तक देता रहे तो भी उसके पास बहुत कुछ बच जायगा.

जो देता रहा है उसको अब बदलाव की जरूरत नहीं है. लेकिन समस्या यह है कि  जो सिर्फ लेता रहा है उसके पास बदलाव के लिये न तो अधिक समय बचता है, न ही देने के लिये कुछ बचा रहता है. अत: मेरे दोस्त, मेरे पास सिर्फ एक ही जिदगी है, सच है. लेकिन मैं इसे इस तरह से जीना चाहता हूँ कि मैं मानव चोले में जन्म लेने का ऋण उतार सकूँ.

डॉक्टर की छोकरी सब विषयों में गोल है!!
मैं ने अपना पेशाई जीवन शालेय अध्यापन से शुरू किया था. वह भी उस विद्यालय में जहां पहली से ग्यारहवीं तक मेरी पढाई हुई थी. इसका नुक्सान यह था कि अधिकतर कर्मचारी एवं चपरासी मुझे ‘सर’ कहने के बदले ‘भईया’ कहा करते थे. फायदा यह था कि इस संस्था के नस नस पर मेरी अच्छी पकड थी.

फल यह हुआ कि नौकरी के पहले साल ही एडमिशन की जिम्मेदारी मुझे दे दी गई, जो तनाव के कारण अच्छे अच्छों को एक साल में गंजा कर देती है. प्रिन्सिपल एवं मेनेजमेंट ने सख्त हिदायत दिया कि सिर्फ सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थीयों को ही भर्ती किया जाये जिससे कि विद्यालय का सालाना परिणाम शहर में सबसे अच्छा आये. दूसरी ओर हर ऐरे गैरे नत्थू गैरे एवं गुंडेलपाडों को मेरे पास एक नोट के साथ भेज देते थे कि “आवश्यक कार्यवाही के लिये प्राभारी को प्रेषित”  “नियमानुसार प्रवेश दिया जाये” या “निमानुसार प्रवेश की कार्यवाही के लिये प्रेषित”. प्रिन्सिपल के बाल तो नोच नहीं सकता था, अपने ही बाल नोच लेता था.

एक दिन मेरा साथी अध्यापक दौडा दौडा आया कि “सर, अभी अभी मेरे सामने  प्रिन्सिपल ने शहर के नामीगिरामी डॉक्टर की लडकी को नवीं में प्रवेश का वायदा कर दिया है, लेकिन छोकरी सब विषय में गोल है”. क्षण भर में डॉक्टर साहब अपनी बच्ची को ले मेरे कमरे में उपस्थित थे. वह नवी फेल हो गई थी और डॉक्टर साहब  “स्कूल बदलना” चाहते थे. नैतिक-विज्ञान को छोड वह सब विषयों में फेल थी.  इस बीच प्रिन्सिपल ने दूरभाष पर संदेश दे दिया कि डॉक्टर को निराश न किया जाये.

मेरे लिये अध्यापन के ये साल अध्यापन कम, जीवन का अध्ययन अधिक था. परीक्षा की इस घडी में खरा उतरना था. मैं ने डॉक्टर साहब से कहा कि इस शर्त पर इसे ले लेंगे कि छमाही परीक्षा आते आते वह हर विषय में कम से कम सेकेंडक्लास आ जाये, नहीं तो उसे आठवीं में भेज दिया जायगा. लिखित में उनसे मनवा लेने के बाद मैं ने कहा कि अब किसी अच्छे एवं सहृदय अध्यापक के पास तुरंत ही ट्यूशन के लिये भेज दिया जाये. तुरंत ही उत्तर मिल गया कि “आप से अधिक इस काम को कौन कर सकता है”.

उस डरीसहमी और मासूम बच्ची को देख मुझे एक दम दया आ गई और ट्यूशन के लिये आने को कह दिया.  विद्यालय में उन दिनों ट्यूशन की अनुमति थी, शर्त इतनी थी कि कक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिये.

मेरे पास इस तरह के लगभग 20 विध्यार्थी हो गये थे. सब के सब नगरसेठों के बच्चे थे, लेकिन किसी को भी कायदे की नीव नहीं दी गई थी. सुबह 6 बजे घर आ जाते थे और 9 से 10 तक पढते थे. दोपहर को 12 बजे स्कूल लगता था अत: सुबह हम सब आजाद थे. काम कठिन था, लेकिन मुझे उन में से हर बच्चे में ईश्वर का रूप दिखाई दिया जिसे मांबाप की लापरवाही के कारण कुचल दिया गया था. एक एक करके मैं ने उनकी नीव डाली. काम कठिन था. बच्चे इस बात को समझ कर हर तरह से सहयोग करते थे. इस बीच मेरा शिशु रोता था तो बच्चियां उसे उठा ले आती थीं जिससे कि पत्नी को तकलीफ न हो.

तिमाही में सब के सब पास हो गये. बस सीमारेखा के पार हो गये थे. इस बीच वे मेरी पत्नी से ऐसा हिलमिल गये थे कि आठ बजे सब के लिये चाय आने लगी. ठंड का मौसम असर दिखाने लगा था. समय के साथ वे बीसों विद्यार्थी अब मेरे बच्चे बन चुके थे. सुबह 6 से 10 तक  मेरे छोटे बच्चे को लडकियां अपने बगल में रख खिलाती जाती थीं जिससे पत्नी को आराम हो जाये. उन सब को मालूम था कि मैं उनको पैसे के लिये नहीं पढा रहा हूँ. आपसी स्नेह लोगों को बहुत मजबूती से बांध देता है और बहुत कुछ करवा देता है.

तीन महीने और बीत गये. छमाही का परिणाम आया. किसी को यकीन नहीं हुआ! आधे विद्यार्थी पहले दर्जे में एवं बाकी उच्च-द्वितीय दर्जे मे उत्तीर्ण हो गये थे. मैं धन्य हो गया. उस साल अंतिम आखिरी परीक्षा में सब के सब प्रथम दर्जे में पहुंच गये एवं उन में से आधे लोग कक्षा में इतने आगे पहुंच गये कि कई लोगों को लगा कि शायद मैं ने उनकी उत्तरपुस्तिकायें जांची होगी. यह गलत अनुमान था क्योंकि विद्यालय के सबसे बदमिजाज अध्यापक ने उत्तरपुस्तिकायें जांची थी.

विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के लिये जिस दिन बंद हुआ तब उन बच्चों ने अनुरोध किया कि छुट्टियों में भी उनको मेरे घर आकर पढने का अवसर दिया जाये. मैं ने ऐसा ही किया. धीरे धीरे मेरे घर हर साल इस तरह के अपंग और कमजोर विद्यार्थीयों का काफिला बढता गया. मैं सिर्फ 6 महीने पैसा लेता था लेकिन उनको 12 महीने पढाता था.

लगभग 25 साल बीत चुके हैं. आज उन में से हरेक जीवन के उन्नत स्थानों में है. कई विदेशों में हैं. लेकिन आज भी पत्र लिखते हैं. मिलते हैं तो सरे आम पैर छूते हैं. मिलने पर खुशी से कई अभी भी रोते हैं कि “सर हमारे धर्मपिता तो आप हैं”.

मैं और आप ईश्वर के स्वरूप में सिरजे गये हैं. हमारा यह स्वरूप सिर्फ तभी अर्थ पाता है जब हम गैरों को जीवनदान देते हैं. इसके लिये अध्यापक होना जरूरी नहीं  बल्कि हर पेशे में आप के पास मौका है कि आप लोगों को जीवनदान दें.

पुनश्च: डॉक्टर की बिटिया सबसे होनहार निकली. आज वह हिन्दुस्तान की जानीमानी डॉक्टर है. आज भी सोचकर कांप जाता हूँ कि समय पर मेरीआपकी मदद न मिलने के कारण उस जैसे कितने होनहार बच्चे सडक छान रहे है!!

Article Bank | Net Income | About India । Indian Coins | Physics Made Simple | India
flikr0956 by flikr

चिट्ठालोक: ओखली या खरल?
हफ्ते भर की छुट्टी मनाने के बाद वापस चिट्ठालोक में आया तो पता चला कि मेरे युवा मित्र प्रकाश बादल बहुत दुखी हैं क्योंकि उनके विरुद्ध किसी चिट्ठाकार (चिट्ठाकारों) ने कुछ असत्य आरोप लगाये हैं. वे मैदान छोडने वाले थे लेकिन भला हो कई चिट्ठाकारों का जिन्होंने अपनी टिप्पणी द्वारा उनको हिम्मत बंधाया.

लगता है कि अब लगभग हर महीने इस तरह का एक प्रकरण होने लगा है जहां किसी चिट्ठाकार के विरुद्ध बेतुके आरोप लगा दिये जाते हैं और वह बेचारा रणभूमि छोड कर कहीं ओर जाने की सोचता है. इसमें दोष उनका नहीं है बल्कि इस माध्यम का है जिसे अधिकतर चिट्ठाकार नहीं समझते.

अंतर्जाल का प्रादुर्भाव हुआ ही अभिव्यक्ति की आजादी के लिये था.  ऊपर से चिट्ठों का प्रादुर्भाव तो अराजकत्व की अवस्था तक आजादी के लिये था. इस कारण ना तो यहां नियम है न ही कानून. हां, यदि आपके अधिकारों का हनन हुआ है तो आप न्यापालिका द्वारा न्याय पा सकते हैं. लेकिन टीका टिप्पणी आदि के पीछे कोई इस तरह न्यायकानून के पीछे नहीं भागता है.

कुल मिला कर यह एक वाहन है जहां न तो कोई ड्राईवर है न कंडक्टर. अत: थोडेबहुत ऊचनीच के लिए हम सब को तय्यार रहना होगा.

Guide For Income | Physics For You | Article Bank  | India Tourism | All About India
Article Bank  | India Tourism | All About India | Guide For Income | Physics For You |
Still in Pencil by chefranden

शास्त्रार्थ तो मूर्खों के लिये है ??
सारथी पर प्रश्न पूछने के लिये जो सुविधा है उसका प्रयोग कई लोग कई तरीके से करते हैं. अकसर मेरे रचनात्मक-आंदोलन के बारे में प्रश्न पूछने या बेनामी आलोचना करने के लिये भी लोग उसका उपयोग करते हैं. इन में से सब को मैं लेख का विषय नहीं बनाता, लेकिन सब का उपयोग नई नई दिशओं में सोचने के लिये जरूर करता हूँ. इसका एक उदाहरण है आज का प्रश्न!

छयाचित्र: अकेला चना भाड नहीं फोड सकता, लेकिन हम सब मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं

आज एक बेनाम व्यक्ति ने एक प्रश्न पूछा कि सारथी अंग्रेजी भाषा की गुंडागर्दी, पाश्चात्य सामाजिक गंदगी के आयात का विरोध, भारतीय आदर्शों का प्रचार आदि से क्या फायदा होने वाला है. समाज जैसा था वैसा ही रहेगा, एक व्यक्ति के कहने-लिखने  आ आंदोलन करने से क्या फरक पडता है.

प्रश्न बहुत अच्छा है. जीवन में हम क्या सीखते हैं, क्या करते हैं, क्या कर पाते हैं, कहां पहुंच पाते हैं यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हम प्रश्नों को, उपेक्षा को, कठिनाईयों को, वास्तविकता को, किस नजरिये से देखते हैं. जो व्यक्ति हर चीज को निराशा के नजरिये से और नकारात्मक कोण से देखता है उसके लिये किसी भी विषय की चर्चा मूर्खता है. हर कार्य मूर्खता है, किसी भी अभियान से उसको कोई फायदा नहीं दिखता है. लेकिन सच्चाई कुछ और है.

अनादि काल से भले एवं बुरे सोच मानव समाज को प्रभावित करने की कोशिश करते रहे हैं. इस संघर्ष को कोई भी न तो रोक सका है न रोक सकेगा. लेकिन यदि किसी भी समाज में पर्याप्त लोग भलाई, सत्य, न्याय, दया अदि के लिये कार्य करें तो उन सब के कार्य का मिलाजुला असर यह होगा कि भलाई बुराई पर भारी पड जायगी. आज भी यही हो रहा है.

चाहे हम को कितना भी लगे कि बुराई समाज में बढ रही है, फिर भी यह नहीं भूलना चाहिये कि इस बुराई ने अभी तक समाज को पूरी तरह ग्रस नहीं लिया है. कारण यह है कि इन बढती बुराईयों के बावजूद समाज में भले लोगों की कमी नहीं है. “सारथी” चिट्ठे के रोल को इस संदर्भ में देखा जाना चाहिये. यहां जो शास्त्रार्थ किया जाता है वह एक दिन में समाज को नहीं बदलेगा, लेकिन कम से कम कुछ लोगों को सही दिशा में सोचने के लिये प्रोत्साहित करेगा. इतना बहुत है.  अकेला चना भाड नहीं फोड सकता, लेकिन हम सब मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं.

हर पाठक को अपना जीवन, अपना लक्ष्य इस संदर्भ में देखना चाहिये. क्या आप उस समूह के साथ हैं जो बुराई फैला रहे हैं, या उसके साथ हैं जो समाजनिर्माण की कोशिश में लगे हैं. अकेला चना भाड नहीं फोड सकता, लेकिन हम सब मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं. हां यदि आप से भला नहीं हो पाता तो कम से कम चुप रहने के बदले उन लोगों को प्रोत्साहित करें जो समाज-निर्माण में लगे हुए हैं.

Article Bank | Net Income | About India । Indian Coins | Physics Made Simple | India
Picture Teamwork by John Spooner

शिकायत: भाटिया जी का प्रश्न !!
आज अपने आलेख सिलसिला….शिकायत में भाटिया जी ने पूछा है

तो लिखिये अपनी शिकायत जिस से भी है, अगर मेरे से है, तो भी लिखे, इस समाज से है, तो भी लिखे.

हो सकता है आप के दिल का बोझ थोडा हलका हो जाये, साथ मै कोई आप को अच्छी सलाह भी दे दे.

बहुत व्यावहारिक प्रश्न है, और मुझे लगा कि एक महत्वपूर्ण बात आप सब को बताऊं. लोग अकसर मेरे पास व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में परामर्श के लिये आते हैं. मैं भरपूर मदद करता हूँ और अधिकतर लोगों को काफी फायदा होता है. यह कार्य मैं 1970 से शौकिया और 1984 से पेशेवर (ट्रेनिंग लेकर) करता आया हूँ. इस से संबंधित एक शिकायत है मुझे.

इन लम्बे सालों में मैं ने एक बात नोट की है कि लोग कई बार बिना सोचे समझे दूसरों के बारें उनके सामने टिप्पणी, निंदा, बुराई कर देते हैं और इसका परिणाम दूरगामी होता है. महज एक फालतू वाक्य, लेकिन कई बार जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं.  कई बार बिना सोचेसमझे बोली गई सामान्य बात भी बुरा असर कर जाती है.

मेरे एक साथी अध्यापक ने एक बार कक्षा में सबके सामने एक संवेदनशील विद्यार्थी से कह दिया कि "तुम कुछ नहीं कर पाओगे". पहले से ही संवेदनशील, ऊपर से अध्यापक का कथन. अध्यापक को वह बडा मामूली सा वाक्य लगा होगा, लेकिन उस बच्चे के लिये वह किसी शाप-वचन से कम न था, और  वह संवेदनशील बालक मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया.

हम में से कितने हैं जो बिना सोचे समझे इस तरह की बातें बोल देते हैं और दूसरों के जीवन में दुख और दर्द का कारण बन जाते हैं. लापरवाही से मूँह चला कर दूसरों को बर्बाद करने वालों से मुझे हमेशा शिकायत रहेगी. आईये, आगे से दो बार सोच कर ही दूसरों की में नुक्ताचीनी करें.

Article Bank | Net Income | About India । Indian Coins | Physics Made Simple | India
Picture Open Mouth by Pawns

अफसोस के कुछ क्षण
मैं ने अपने आलेख क्या ऐसे लोग अभी भी हैं?? , क्या यह हिन्दुस्तान में संभव है? , किस्सा कुर्सी का!!  में कई सकारात्मक बातें बताईं थीं. कारण यह है कि हम जिस दिशा में सोचेंगे, जीवन उसी दिशा में चल पडेगा. सकारात्मक सोच जीवननिर्माण को प्रोत्साहित करती है लेकिन नकारात्मक सोच आत्मविनाश/जीवनविनाश को प्रोत्साहित करती है. यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम हर चीज के सकारात्मक पहलू को देखें.

उदाहरण के लिये, मेरे बेटे डा. आनंद ने एक घटना मुझे बताई. उसके अस्पताल में डायबटीज का एक मरीज आया जो अंधा था. उसके पैरों में कीडे पड गये थे. कुल मिला कर 150 कीडे उसने निकाले.

मरीज शुरू से कहता रहा कि वह इतना गरीब है कि वह एक कौडी भी नहीं दे सकता है, अत: उसे शत प्रतिशत मुफ्त इलाज प्रदान किया गया. जिस दिन वह डिस्चार्ज हुआ, तब अचानक मोबाईल की घंटी बजी. जो मरीज कह रहा था कि उसके पास फूटी कौडी भी नहीं है उसने जेब से मोबाईल निकाली! (अंधा होने के कारण उसे नहीं मालूम था कि डाक्टर पास खडे हैं).

लेकिन ताज्जुब की बात वह मोबाईल नहीं बल्कि उसे जेब से निकालने के पहले उसे नोटों का जो बडा बंडल निकालना पडा वह थी! एक मरीज जिसके पास “फूटी कौडी” भी नहीं थी, उसकी जेब दर असल नोटों के बंडल से भरी हुई थी. जब इस तरह के अनुभव होते हैं तो एकदम लोगों पर से विश्वास उठ जाता है. एक डाक्टर के जीवन में इस तरह की कई घटनायें घटती हैं एवं मुझे विश्वास है कि चिट्ठाजगत में सक्रिय सारे डाक्टर इस बात की पुष्टि कर सकते हैं.

सवाल है कि जब हम इस तरह की घटनायें देखते हैं तो क्या सोचें क्या करें. मेरे पाठकों में कम से कम कुछ लोगों ने बालभारती में “हार की जीत” नामक कहानी पढी होगी. मेरा उत्तर कुछ वैसा ही होगा!

सडक पर रोज दुर्घटनायें होती हैं, लेकिन लोग सडक चलना बंद नहीं करते. गाडियां टकराती हैं, रेल दुर्घटनाओं में हजारों मारे जाते हैं, लेकिन कोई भी इस कारण इनसे दूर नहीं रहता. कई डाक्टर मरीज का इलाज करने के बदले उसका गला काटते हैं, लेकिन इस कारण लोग डाक्टरों के पास जाना बंद नहीं करते.  कारण यह है कि बुरी बातें, बुरी घटनायें, बुरे लोग, हमेशा अपवाद होते हैं. ये समाज में हमेशा अल्पसंख्यक होते हैं. “बुरे अपवाद” के कारण हमें कभी  भी “अच्छे सामान्य” को नहीं भुलाना चाहिये.

यदि किसी बुरे व्यक्ति या बुरे अनुभव से आप को चार होना पडता है तो यह न भूलें कि यह सिर्फ एक अपवाद है. समाज में हर कोई बुरा या धोखेबाज नहीं होता है. यदि इस सकारात्मक सोच से आप समाज को देखेंगे तो आप को ही फायदा होगा.

यदि आपको टिप्पणी पट न दिखे तो आलेख के शीर्षक पर क्लिक करें, लेख के नीचे टिप्पणी-पट  दिख जायगा!!

Article Bank | Net Income | About India । Indian Coins | Physics Made Simple | India